दिनांक : 20-Apr-2024 01:14 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: danteshwari mata

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई में पहुँचे, गीदम में मां दंतेश्वरी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई में पहुँचे, गीदम में मां दंतेश्वरी के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की

Chhattisgarh, Dantewada
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर करने, गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने और शंखनी-डंखनी नदी में पर्यटन के लिए रिवर फ्रंट व्यू पॉइंट का निर्माण करने की घोषणा की। फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में पहली बार शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहां ओड़ीसा, तेलंगाना सहित बस्तर के 851 देवी, देवताओं की बिदाई को अदभुत बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति के कई रंग हैं, बस्तर के दशहरा के समान दंतेवाड़ा की फागुन मड़ई भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मां दंतेश्वरी के आंगन में होली खेलने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों देवी-देवता यहां आते हैं। हमारे यहां की आदिवासी परंपराओं के पीछे जो ...
दंतेश्वरी मंदिर में ताड़ के पत्तों से जली होलिका, राज परिवार के सदस्य ने निभाई अनूठी रस्में

दंतेश्वरी मंदिर में ताड़ के पत्तों से जली होलिका, राज परिवार के सदस्य ने निभाई अनूठी रस्में

Chhattisgarh, Dantewada
छत्तीसगढ़ के बस्तर में होली को लेकर कई ऐतिहासिक परंपराएं हैं। सबसे पहले आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में ताड़ के पत्तों की होलिका जलाई गई। यहां से जलते अंगार को माड़पाल लाया गया। इसी से बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने होलिका दहन किया। भंजदेव ने करीब 700 साल पुरानी परंपरा के अनुसार दंतेश्वरी मंदिर के सामने एक साथ दो होलिका दहन की अनूठी रस्में निभाई। इसे जोड़ा होली भी कहा जाता है। बस्तर के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में इन परंपराओं का विशेष महत्व है। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में ताड़ के पत्तों से होलिका दहन किया गया है। यह रस्म भी सालों से चली आ रही है। लगभग 11 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई के पहले दिन ही पूरे विधि-विधान से ताड़फलंगा की रस्म पूरी की गई थी। दंतेश्वरी सरोवर में ताड़ के पत्तों को पहले धोया गया। फिर पूजा कर इन्हें रखा गया। जिसक...
26 फरवरी से शुरू होगी विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई: दंतेश्वरी मंदिर में हर दिन निभाई जाएगी रस्में, 9 मार्च तक चलेगा मेला

26 फरवरी से शुरू होगी विश्व प्रसिद्ध फागुन मड़ई: दंतेश्वरी मंदिर में हर दिन निभाई जाएगी रस्में, 9 मार्च तक चलेगा मेला

Chhattisgarh, Dantewada, Tourism, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में 26 फरवरी से फागुन मड़ई (मेला) शुरू होगा, जो 9 मार्च तक चलेगा। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार कलश स्थापना के साथ मड़ई की शुरुआत होगी। परंपरा अनुसार फागुन मड़ई में सैकड़ों क्षेत्रीय देवी-देवता भी शामिल होंगे। दंतेवाड़ा MLA देवती कर्मा, कलेक्टर विनीत नंदनवार ने टेंपल कमेटी की बैठक ली। जिसमें फागुन मड़ई के आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। फागुन मेला के पहले दिन सालों से चली आ रही परंपरा अनुसार पहले दिन कलश स्थापना की जाएगी। वहीं देवी की प्रथम पालकी निकाली जाएगी। शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी के मंदिर से नारायण मंदिर तक पालकी निकलेगी। फागुन मड़ई में शामिल होने कई क्षेत्रीय देवी-देवताओं को भी आमंत्रित किया गया है। 26 फरवरी से शुरू होने वाली मड़ई 9 मार्च तक क्षेत्रीय देवी देवताओं की विदाई तक चलेगी। इस दिन होगी ये रस्में 26 फरवरी ...
मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से की बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी की पूजा

मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से की बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी की पूजा

Dantewada
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर दन्तेवाड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर हिन्दू नवर्ष और चौत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंदिर के अर्चकों ने विधि पूर्वक पूजा अनुष्ठान कराया। माता रानी के आशीर्वाद से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सदैव सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे इसकी कामना की। साथ ही प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो। सीएम ने ज्योति कलश के दर्शन किये। मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा प्रसाद के रूप में तैयार किए गए महुआ लड्डू का स्वाद सीएम ने लिया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं सेवादारों के पास जाकर भोजन परोसा। सेवादारों को धोती, कुर्ता, गमछा व प्रत्येक को 11 सौ रूपये भेंट की। मुख्यमंत्री ने चंद्रखुरी के तर्ज पर ज्योति कलश भवन बनाने की बात की। इस मौके पर पुजारी विजेन्द्र नाथ ठाकुर ने स...
हिन्दू नववर्ष 2 अप्रैल से आरम्भ: गर्भगृह तक जाकर भक्त कर पाएंगे मां दंतेश्वरी के दर्शन, 5051 आस्था के ज्योत प्रज्जवलित किये जायेंगे

हिन्दू नववर्ष 2 अप्रैल से आरम्भ: गर्भगृह तक जाकर भक्त कर पाएंगे मां दंतेश्वरी के दर्शन, 5051 आस्था के ज्योत प्रज्जवलित किये जायेंगे

Dantewada
दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में इस बार चैत्र नवरात्र बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मां दंतेश्वरी के मंदिर में अब पहले की ही तरह गर्भगृह तब जाकर भक्त मां दंतेश्वरी के दर्शन कर सकेंगे। शनिवार को मंदिर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि पिछले 2 सालों से कोरोना महामारी की वजह से गर्भगृह के पहले ही गणेश भगवान की मूर्ति के पास ही भक्तों को रोक दिया जाता था। भक्त यहीं से मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेते थे। लेकिन अब पहले की तरह भक्त अंदर तक जा सकेंगे। इसके अलावा इस बार चैत्र नवरात्र में कुल 5051 आस्था के ज्योत जलाए जाएंगे। दरअसल, 2 साल कोरोना महामारी की वजह से मंदिर में कई तरह के एतिहात बरते गए थे। शनिवार को मंदिर समिति की बैठक में विधायक देवती कर्मा, दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी, SDM अबिनाश मिश्रा समेत मंदिर के प्रधान पुजारी हरेन्द्रन...