राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर आज 11 सितम्बर को मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में वृत्त स्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वृत्त मुख्यालय जगदलपुर में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा जगलपुर वन वृत्त के अंतर्गत शहीद हुए वन कर्मियों के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर शहीद के परिजनों श्रीमती सुबाय, श्रीमती तुलसा मरकाम एवं श्री दीपक कुमार पटेल को शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया। वन शहीद को राष्ट्रीय सैल्यूट दी गई तथा राष्ट्र गान पश्चात् दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी श्री अभय श्रीवास्तव, वन मंडलाधिकारी बस्तर वन मंडल सुश्री स्टायलो मंडावी, वन मंडलाधिकारी सामाजिक वानिकी, संचालक कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान, समस्त उप वन मंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी एवं क्षेत्रीय वनकर्मी उपस्थित थे।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय