दिनांक : 03-May-2024 04:18 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

राष्ट्रीय पोषण माह एक सितम्बर से : पोषण और स्वच्छता जागरूकता के लिए होंगे कई कार्यक्रम

27/08/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

कुपोषण एवं एनीमिया कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश में एक से 30 सितम्बर तक जन-आंदोलन के रूप में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनसमुदाय में पोषण और स्वच्छता संबंधी जागरूकता और उनमें व्यवहार परिवर्तन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 से पूरे देश में पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास द्वारा आयोजित पोषण पखवाड़ा में राज्य सरकारों सहित विभिन्न डेव्हलेपमेंट संस्थाओं द्वारा सक्रिय सहयोग कर गांव-गांव तक लोगों को जागरूक किया जाता है। इसी कड़ी में प्रदेश में महिला बाल विकास विभाग ने पोषण पखवाड़े के दौरान जन-जागरूकता के लिए दैनिक गतिविधियों का कैलण्डर तैयार किया है। पोषण पखवाड़े के दौरान तीज, गणेश चतुर्थी त्यौहारों को पोषण और स्वास्थ्य गतिविधियों से जोड़ते हुए गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

क्षारोपण, पोषण वाटिका निर्माण, योग सत्र केे कई कार्यक्रम होंगे और नारा लेखन, निबंध, स्लोगन, रंगोली और व्यंजन प्रतियोगिता जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। लोगों को प्रसव पूर्व जांच, गर्भावस्था तथा स्तनपान के दौरान पोषण और एनीमिया पर परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान गंभीर कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन और प्रबंधन के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और पंचायत  प्रतिनिधियों के लिए उन्नमुखीकरण कार्यक्रम होंगे। इस अभियान से स्कूलों को जोड़ते हुए छात्र-छात्राओं के लिए कई गतिविधियां आयोजित होंगी। पोषण व्यवहार में परिवर्तन के लिए अधिक से अधिक पुरूषों को अभियान से जोड़ने की कोशिश की जाएगी, इसके लिए स्थानीय स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।