डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने आज यहां पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला तथा बच्चों की सहायता हेतु विभिन्न गैर सरकारी संगठनों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु चलाये जा रहे समर्पण कार्यक्रम में प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य महिला तथा बाल विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करना है। पुलिस के इस कार्य में आप सभी संगठनों की सहायता भी आवश्यक है। महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक करने में आप सभी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु समर्पण अभियान चलाया जा रहा है।
जिसमें बुजुर्गों के भोजन, आवास, दवाई, विवाद में काउंसलिंग, अकेले रह रहे बुजुर्गों को मनोचिकित्सक की सुविधा एवं उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। श्री अवस्थी ने निर्देश दिये कि बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुविधाएं प्रदान की जाएं। बैठक में विभिन्न संगठनों ने भी अपने सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं महिलाओं को अपराधियों से बचाने हेतु समाज में भी जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही महिलाओं तथा बच्चों को उन्हें कानून में प्राप्त अधिकारों की जानकारी देना भी आवश्यक है। बैठक में डीआईजी श्रीमती हिमानी खन्ना, एआईजी श्रीमती पूजा अग्रवाल उपस्थित रहीं।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh04/05/2024इधर-उधर भागने में राहुल गांधी आगे : अरुण साव
- Chhattisgarh04/05/2024स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में एडमिशन की अंतिम तिथि 5 मई
- Chhattisgarh04/05/2024निर्वाचन प्रकिया के सफल संचालन के लिए 1829 सैनिक बल तैनात
- Chhattisgarh04/05/2024अपने महिला नेताओं का अपमान करने वाली कांग्रेस आज नारी न्याय की बात कर रही: विष्णुदेव साय