![](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2021/06/paudha-tuhaar-yojna-25-june-2021.jpg?fit=640%2C425&ssl=1)
’पौधा तुंहर द्वार’ योजना के तहत अब एक क्लिक पर घर बैठे निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए व्हाट्सअप नंबर 7587011614 जारी किया गया है। संतुलित एवं स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए वन विभाग द्वारा ’पौधा तुंहर द्वार’ योजना के तहत घर तक निःशुल्क पौधा पहुंचाकर दिया जा रहा है। इस व्हाट्सअप नम्बर पर कोई भी व्यक्ति व्हाट्सअप मैसेज क्लिक कर अपने घर तक निःशुल्क पौधे मंगा सकते हैं। ’पौधा तंुहर द्वार’ योजना के तहत रायपुर वन मंडल द्वारा 25 जून से 31 जुलाई 2021 तक निःशुल्क पौधा प्रदाय किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने पौधा वितरण के लिए वाहन को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। वन मंत्री श्री अकबर ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश को हरियर बनाने लोगोें को वृक्षारोपण करने की अपील की है।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात