दिनांक : 19-May-2024 01:53 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

Chhattisgarh, India
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आयी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी वनीषा दीदी, ब्रह्मकुमारी सिमरन दीदी, ब्रह्मकुमार हिरेंद्र नायक और ब्रह्मकुमार महेश भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।...
मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मिनीमाता का व्यक्तित्व अतुलनीय था। सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। श्री बघेल आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 50वीं पुण्यतिथि पर डाक विभाग द्वारा जारी विशेष आवरण का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की ओर से किया गया था। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आगे कहा कि मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक...
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

Chhattisgarh, India
प्रदेश में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू बेमेतरा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा, महिला...
झारखंड जनजातीय महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

झारखंड जनजातीय महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल झारखंड राज्य की राजधानी रांची में आयोजित जनजातीय महोत्सव-2022 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल को सखुआ का पौधा तथा अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया। समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन को समेटे झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन के आमंत्रण पर आज रांची पहुंचे थे। वहां श्री बघेल का ढोल-नगाड़ों की बुलंद आवाज एवं पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। जनजातीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल तथा झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन द्वारा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य सलीमा टेट, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी को सम्मानित भी कि...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वनवासियों को जागरूक करने प्रदेश में 15 अगस्त से 26 जनवरी तक सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का एक कैलेंडर तैयार किया गया है, जिसका विमोचन विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के क्रियान्वयन की राज्य स्तर पर मार्गदर्शिका तैयार की गई है और मैदानी कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं आयोजित की गई, परंतु ग्राम सभाओं में अभी भी सूचनाएं और प्रक्रियाएं पहुंच नहीं पा रही थी। अब पुनः मुख्यमंत्री ने समीक्षा की और ग्राम सभाओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान की आवश्यकता महसूस की। इसे ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था ने आदिवासी विकास विभाग और वन विभाग के मार्गदर्शन में ग्राम सभाओं को प्रक्रियाओं की जानकारी देने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जा...
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर यूक्रेन से वापस आए मेडिकल छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी कराने के लिए शीघ्र नीतिगत निर्णय लेने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने विगत मार्च में भी उन्हें पत्र लिखकर इस संबंध में जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया था। रुस-यूक्रेन युद्ध के कारण प्रदेश के 207 मेडिकल विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर देश लौटना पड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने अपने पत्र में कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न हुई गंभीर परिस्थितियों के कारण यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय मूल के सभी छात्र-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा सकुशल वापस लाया गया है। बड़ी संख्या में देश वापस आए छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों के मेडिकल छात्र-छात्राओं के भविष्य एवं आगे की शिक्षा को लेकर मैंने आप से प...
हमारी सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

हमारी सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
हमारी सरकार ने आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के साथ ही हमने आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। आदिवासी हितों के लिए ऐसे कार्य किए गए जो राज्य बनने के बीस वर्षाें में नहीं हुए। हमारी सरकार ने पेसा कानून को पूरी तरह क्रियान्वित करने के लिए नियम बनाए और यह खुशी की बात है कि 08 अगस्त को इसका प्रकाशन छत्तीसढ़ राजपत्र में भी हो गया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। विभिन्न जिले इस कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने सम्बोधित करते हुए सबसे पहले विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मां दंतेश्वरी और बूढ़ा देव की पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर प...
विश्व आदिवासी दिवस पर 107 हितग्राहियों को 329.86 लाख का ऋण एवं अनुदान वितरित

विश्व आदिवासी दिवस पर 107 हितग्राहियों को 329.86 लाख का ऋण एवं अनुदान वितरित

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के 107 हितग्राहियों को 329 लाख 86 हजार रूपए का ऋण और अनुदान वितरित किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर जिले की तहसील आरंग के ग्राम सेमरिया निवासी श्री वसंत कुमार दीवान को ट्रेक्टर ट्रॉली की चाबी प्रदान की। प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जनजाति के 20 हितग्राहियों को ट्रेक्टर ट्रॉली, 05 हितग्राहियों को गुड्स कैरियर, 02 हितग्राहियों को पैसेंजर व्हीकल, 23 हितग्राहियों को स्माल बिजनेस लोन और 57 हितग्राहियों को आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत ऋण वितरित किया गया। विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन पूरे प्रदेश में आज हर्षोल्लास से किया गया। इस दौरान सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। इस अवस...
राज्य में पेसा कानून लागू होने से बढ़ेगा ग्राम सभा का अधिकार : मुख्यमंत्री श्री बघेल

राज्य में पेसा कानून लागू होने से बढ़ेगा ग्राम सभा का अधिकार : मुख्यमंत्री श्री बघेल

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पेसा कानून पहले से अस्तित्व में था लेकिन  इसके नियम नहीं बनने के कारण इसका लाभ आदिवासियों को नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पेसा अधिनियम को लेकर नियम बन चुका है और इसके लिए आठ अगस्त को राजपत्र में प्रकाशन भी किया जा चुका है। इससे आदिवासी अपने जल-जंगल-जमीन के बारे में खुद फैसला ले सकेंगे। मुख्यमंत्री आज विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में राज्य भर के जनजाति समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद वीर नारायण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आदिवासियों के हितों को संरक्षण देने के लिए राज्य में पेसा कानून लागू होने से ...
विश्व आदिवासी दिवस: मुख्यमंत्री ने प्रदान किये टाइगर रिज़र्व  में सामुदायिक वन संसाधन के अधिकार

विश्व आदिवासी दिवस: मुख्यमंत्री ने प्रदान किये टाइगर रिज़र्व में सामुदायिक वन संसाधन के अधिकार

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी पहल करते हुए आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के दो बड़े टाइगर रिज़र्व में कोर एवं बफर क्षेत्र में वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 के तहत 10 ग्राम सभाओं के सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदान किए। इसमें अचानकमार टाइगर रिज़र्व की 5 ग्राम सभाएं एवं सीतानदी उदंती क्षेत्र की 5 ग्राम सभाएं शामिल हैं। सीतानदी से आये जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, दुलार सिंह समरथ, नरेश कुमार कश्यप और रमेश कुमार नेताम ने मुख्यमंत्री को महुआ की माला पहना कर उन्हें अधिकार पत्र मान्य करने के लिए धन्यवाद दिया। टाइगर रिज़र्व के उदंती क्षेत्र के हिस्से में जो गरियाबंद जिले में पड़ता है, उसके बफर क्षेत्र से भी मुख्यमंत्री ने दो सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदान किये हैं, जिसमें विशेष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री...