दिनांक : 15-May-2024 01:25 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीमद भागवद कथा में हुए शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीमद भागवद कथा में हुए शामिल

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में आयोजित "श्रीमद भागवत कथा" में शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को शाल और पुष्प हार पहना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने बुरुंदवाड़ा सेमरा में सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) सेंटर किया लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बुरुंदवाड़ा सेमरा में सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) सेंटर किया लोकार्पण

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के बुरुंदवाड़ा सेमरा में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बस्तर जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपए की राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए के लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 7 करोड़ 12 लाख की लागत से चित्रकोट और तिरथा में इंद्रधनुष पार्क निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस दौरान इंद्रधनुष पार्क के निर्माण की कार्ययोजना के संबंध में वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एमआरएफ और एमआरसी का पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम मे...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

Chhattisgarh, India
भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के 110 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिए जाने का एलान किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कथक नर्तक पंडित राम लाल बरेठ, नारायणपुर के वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी तथा जशपुर के श्री जागेश्वर यादव का नाम शामिल हैं। भारत सरकार द्वारा पंडित राम लाल बरेठ को कला क्षेत्र में, वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी को चिकित्सा क्षेत्र में तथा श्री जागेश्वर यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंडित राम लाल बरेठ, श्री जागेश्वर यादव तथा वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री कहा है कि विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा की भलाई के लिए श्री जागेश्वर यादव ने अपना जीवन समर्पित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री ...
रायपुर : मुख्यमंत्री देंगे बस्तर जिले के विकास के लिए 100 करोड़ 42 लाख रूपए से अधिक राशि के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर : मुख्यमंत्री देंगे बस्तर जिले के विकास के लिए 100 करोड़ 42 लाख रूपए से अधिक राशि के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दो दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार से अधिक राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए की लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा बुरुदवाडा सेमरा में स्थित  लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 7 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत से चित्रकोट और तिरथा में इंद्रधनुष पार्क निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 45 लाख रूपए की लागत से ज्ञानगुड़ी अकादमी, 25 लाख रूपए की लागत से विज्ञान केंद्र, लगभग 25 लाख रूपए का  पासपोर्ट कार्यालय, 17.45 लाख रूपए का कलेक्टर परिसर में गार्डन और 75-75 लाख रूपए के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य क...
रायपुर : मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में  तेजी से बढ़ रहे हैं आगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं आगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा विप्र समाज की ओर से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ ही विधायकगण श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा एवं श्री पुरन्दर मिश्रा को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि  प्राचीनकाल से ही हिंदू समाज को मजबूत करने में ब्राह्मण समाज की बहुत बड़ी भूमिका रही है।  जो भी वेद वेदांत और अन्य हिंदू ध...
रायपुर : छोटी-छोटी लापरवाही से बचा जाए तो, बच जाएंगे अनमोल जीवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : छोटी-छोटी लापरवाही से बचा जाए तो, बच जाएंगे अनमोल जीवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल हुए। दो दिवसीय राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सड़क सुरक्षा पर बनी लघु फिल्म ’फाइनल्स’ तथा ’गलती मोर सजा तोर’ भी देखी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में लघु फिल्मों के माध्यम से बताया गया कि छोटी-छोटी लापरवाहियों से एक अनमोल जीवन चला जाता है। इसे बचाया जा सकता है, यदि ट्रैफिक के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए। मैंने यह फिल्में देखी और यातायात विभाग ने क्रिएटिव माध्यम से इन लापरवाहियों को बताया है, जिसका बहुत अच्छा असर दर्शकों ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए श्रीराम के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए श्रीराम के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर किया रवाना

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर से श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हम सबके लिए एक विशेष अवसर है। भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से राम भक्त कार्यकर्ताओं और रसोईयों की टीम राम दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भण्डारा भोज कराने रवाना हो रहे हैं। भगवान श्रीराम की ही कृपा है कि 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान राम अयोध्या में अनेक वर्षों तक टेंट में रहने के बाद विधि-विधान से विराट मंदिर में विराजमान हुए। श्रीराम मंदिर में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री न...
स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई प्रसन्नता

स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई प्रसन्नता

Chhattisgarh
केंद्र सरकार द्वारा जननायक स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जननायक स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए बिताया. सामाजिक न्याय को लेकर वे सदैव प्रतिबद्ध रहे। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के दौर में ब्रिटिश शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं आजाद भारत को सकारात्मक दिशा देने में स्वर्गीय श्री ठाकुर का बड़ा योगदान रहा। केंद्र सरकार द्वारा स्वर्गीय श्री ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना ऐतिहासिक फैसला है।...
रायपुर : हमारे लिए यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ से भेजे चावल से श्री रामलला को लगाया गया भोग: मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : हमारे लिए यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ से भेजे चावल से श्री रामलला को लगाया गया भोग: मुख्यमंत्री श्री साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज  राजधानी रायपुर के  कोटा गुढ़ियारी में आयोजित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लिया। उन्होंने बागेश्वर बाबा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पावन अवसर पर श्री रामायण की आरती में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन बहुत मंगलमय है, हम सभी को बाबा बागेश्वर का दिव्य प्रवचन सुनने को मिल रहा है। कल 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है और यह हम सब छत्तीसगढ़ वासियों के लिए बहुत खुशी की बात है कि श्री रामलला  को धान का कटोरा कहे जाने वाले और प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से भेजे गए चावल से भोग लगाया गया है। हमारे छत्तीसगढ़ से चावल, सब्जी के साथ ही डॉक्टर और नर्सों की टीम अयोध्...
रायपुर : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से उनके ननिहाल में भी उत्सव का माहौल है। मकर संक्रांति से जो उत्सव शुरू हुआ है वो प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन तक रहा। यह बात मुख्यमंत्री ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक में आयोजित महाभोग एवं प्रसादी कार्यक्रम में कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां स्थित माँ महाकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ काली की आरती कर उन्हें लड्डुओं का भोग अर्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डुओं से तौला गया। मुख्यमंत्री ने नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड स्कूल के दृष्टिबाधित बच्चों को महाभोग का वितरण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के लिए कल का दिन ऐतिहासिक था। अयोध्या धाम में छत्तीसगढ़ के भांजे प्रभु श्री रामलला टेंट से निकलकर भव्य मंद...