दिनांक : 14-May-2024 06:41 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई प्रसन्नता

23/01/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

केंद्र सरकार द्वारा जननायक स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने के केंद्र सरकार के निर्णय पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जननायक स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए बिताया.

सामाजिक न्याय को लेकर वे सदैव प्रतिबद्ध रहे। अंग्रेजी साम्राज्यवाद के दौर में ब्रिटिश शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं आजाद भारत को सकारात्मक दिशा देने में स्वर्गीय श्री ठाकुर का बड़ा योगदान रहा। केंद्र सरकार द्वारा स्वर्गीय श्री ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना ऐतिहासिक फैसला है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।