मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए श्रीराम के ननिहाल से कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित श्री राम मंदिर परिसर से श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भण्डारे के संचालन के लिए कार्यकर्ताओं की टीम को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज हम सबके लिए एक विशेष अवसर है। भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से राम भक्त कार्यकर्ताओं और रसोईयों की टीम राम दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को भण्डारा भोज कराने रवाना हो रहे हैं। भगवान श्रीराम की ही कृपा है कि 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान राम अयोध्या में अनेक वर्षों तक टेंट में रहने के बाद विधि-विधान से विराट मंदिर में विराजमान हुए।
श्रीराम मंदिर में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री न...