दिनांक : 29-Apr-2024 06:52 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण: तिरंगे झंडे को दी सलामी

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण: तिरंगे झंडे को दी सलामी

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस, केंदीय अर्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी आदि की 14 टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी गई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और प्रदेश के निरंतर विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यो, नीतियों, योजनाओं पर केन्द्रित जनता के नाम संदेश का वाचन किया। बस्तर जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों ...
रायपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘स्वागत समारोह‘ सम्पन्न

रायपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ‘स्वागत समारोह‘ सम्पन्न

Chhattisgarh, India
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। स्वागत समारोह में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर श्री सुनील सोनी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोतीलाल साहू, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू, श्री अमितेष शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सेना के प्रमुख अधिकारी सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्राप्त पुलिस के अधिकारी, पद्मश्री से सम्मानित व्यक्ति, राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण एवं व...
रायपुर : प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों में दिखा उत्साह

रायपुर : प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों में दिखा उत्साह

Chhattisgarh, India
प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुंडा, हल्बा, मुरिया, कोया, भतरा, दोरला सहित सर्व आदिवासी समाज के लोगों  को मिलने की उत्सुकता देखते बन रही थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों में  अलग उत्साह से पुष्प भेंट कर लोगों में फोटो लेने की होड़ सी मच गई थी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बस्तर संभाग के आदिवासी समाज मारिया, मुरिया, हल्बा, मुण्डा, भतरा, गोड समाज के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। मुख्यमंत्री को अपने परिवार के मुखिया की तरह वे अपने सुख-दुःख पर चर्चा कर रहे थे। इसके अलावा  भतरा, हल्बा, मुंडा, मारिया, कोया समाजों के लोगों ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के द्वारा प्रकाशित उनके समाज के  प्रतिनिधियों द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की। बस्तर संभाग के आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री पाकर खुशी से गद-गद होक...
रायपुर : प्रदेश में मोदी की हर गारंटी होगी पूरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : प्रदेश में मोदी की हर गारंटी होगी पूरी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के बुरुंदवाड़ा सेमरा में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बस्तर जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपए की राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए के लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगरनार में महाविद्यालय और किलेपाल में भी महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को पौष पुन्नी छेरछेरा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को और बस्तर क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर...
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीमद भागवद कथा में हुए शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीमद भागवद कथा में हुए शामिल

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में आयोजित "श्रीमद भागवत कथा" में शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को शाल और पुष्प हार पहना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने बुरुंदवाड़ा सेमरा में सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) सेंटर किया लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बुरुंदवाड़ा सेमरा में सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) सेंटर किया लोकार्पण

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के बुरुंदवाड़ा सेमरा में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बस्तर जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपए की राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए के लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने 7 करोड़ 12 लाख की लागत से चित्रकोट और तिरथा में इंद्रधनुष पार्क निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस दौरान इंद्रधनुष पार्क के निर्माण की कार्ययोजना के संबंध में वीडियो के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एमआरएफ और एमआरसी का पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम मे...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर : छत्तीसगढ़ के तीन विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

Chhattisgarh, India
भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के 110 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान दिए जाने का एलान किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के कथक नर्तक पंडित राम लाल बरेठ, नारायणपुर के वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी तथा जशपुर के श्री जागेश्वर यादव का नाम शामिल हैं। भारत सरकार द्वारा पंडित राम लाल बरेठ को कला क्षेत्र में, वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी को चिकित्सा क्षेत्र में तथा श्री जागेश्वर यादव को समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पंडित राम लाल बरेठ, श्री जागेश्वर यादव तथा वैद्यराज श्री हेमचंद मांझी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है। मुख्यमंत्री कहा है कि विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा की भलाई के लिए श्री जागेश्वर यादव ने अपना जीवन समर्पित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री ...
रायपुर : मुख्यमंत्री देंगे बस्तर जिले के विकास के लिए 100 करोड़ 42 लाख रूपए से अधिक राशि के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर : मुख्यमंत्री देंगे बस्तर जिले के विकास के लिए 100 करोड़ 42 लाख रूपए से अधिक राशि के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दो दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास के दौरान जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार से अधिक राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए की लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा बुरुदवाडा सेमरा में स्थित  लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 7 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत से चित्रकोट और तिरथा में इंद्रधनुष पार्क निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 45 लाख रूपए की लागत से ज्ञानगुड़ी अकादमी, 25 लाख रूपए की लागत से विज्ञान केंद्र, लगभग 25 लाख रूपए का  पासपोर्ट कार्यालय, 17.45 लाख रूपए का कलेक्टर परिसर में गार्डन और 75-75 लाख रूपए के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य क...
रायपुर : मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में  तेजी से बढ़ रहे हैं आगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं आगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा विप्र समाज की ओर से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ ही विधायकगण श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा एवं श्री पुरन्दर मिश्रा को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि  प्राचीनकाल से ही हिंदू समाज को मजबूत करने में ब्राह्मण समाज की बहुत बड़ी भूमिका रही है।  जो भी वेद वेदांत और अन्य हिंदू ध...
रायपुर : छोटी-छोटी लापरवाही से बचा जाए तो, बच जाएंगे अनमोल जीवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : छोटी-छोटी लापरवाही से बचा जाए तो, बच जाएंगे अनमोल जीवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में शामिल हुए। दो दिवसीय राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में किया गया है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सड़क सुरक्षा पर बनी लघु फिल्म ’फाइनल्स’ तथा ’गलती मोर सजा तोर’ भी देखी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में लघु फिल्मों के माध्यम से बताया गया कि छोटी-छोटी लापरवाहियों से एक अनमोल जीवन चला जाता है। इसे बचाया जा सकता है, यदि ट्रैफिक के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए। मैंने यह फिल्में देखी और यातायात विभाग ने क्रिएटिव माध्यम से इन लापरवाहियों को बताया है, जिसका बहुत अच्छा असर दर्शकों ...