दिनांक : 05-May-2024 09:07 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

नगर निकाय चुनाव 2021 के परिणाम घोषित, कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की

23/12/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

छत्तीसगढ़ के 2 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की है। इसमें बीरगांव नगर निगम, चरौदा नगर निगम और जामुल नगर पालिका को छोड़ सभी में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। बीरगांव में 40 वार्डों में से 19 में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। यहां 2 सीट से बहुमत से कांग्रेस चूक गई। ऐसा ही चरौदा में है। 40 वार्डों में से 19 में कांग्रेस विजय हासिल की है। भिलाई और रिसाली नगर निगम में कांग्रेस ने एक तरफा जीत दर्ज की। कोरिया जिले की दोनों नगर पालिका सीट बैकुंठपुर और चरचा में भी कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। बैकुंठपुर की 20 में से 11 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हुआ तो चरचा की 15 में से 8 कांग्रेस को हासिल हुई।

राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि एक वार्ड-4 में टाई हो गया था। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले थे। इसके बाद दो बार रीकाउंटिंग कराई गई, लेकिन फिर भी नतीजा नहीं निकल सका। जब तीसरी बार काउंटिग हुई तो एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीता घोषित कर दिया गया।

इस पर भाजपाई भड़क गए। उन्होंने वहां रखी कुर्सियां तोड़ डाली और धरने पर बैठ गए हैं। आरोप है कि एसडीएम ने भाजपाइयों को बाहर निकाल, धोखाधड़ी कर कांग्रेस उम्मीदवार को जिताया है। वहीं बीरगांव में वार्ड 33 के निर्दलीय प्रत्याशी पुन्नी साहू को हार मिली है, इसका पता चलते ही पुन्नी साहू के पति बेहोश हो गए। उन्होंने धांधली का आरोप लगाया है।

जामुल नगर पालिका पर भाजपा ने 20 में से 10 वार्ड में जीत दर्ज की। जामुल नगर पालिका में BJP ने कब्जा किया है। यहां BJP ने 10, कांग्रेस ने 5, JCCJ ने 1 और निर्दलीय 4 वार्ड में अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं। यहां जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है।

यह रहा परिणाम

कांग्रेस ने जीतीं -211

बीजेपी ने जीतीं-92

अन्य ने जीतीं-52

कुल उम्मदीवार कितने थे-1393

कितने वार्डों में चुनाव था-385

कितने वार्डों में उपचुनाव था-15

परिणाम आना बाकी-02

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।