दिनांक : 06-May-2024 07:22 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

जशपुरनगर : जिले में 91 लाख 98 हजार की लागत बनी एकलव्य खेल अकादमी तीरंदाजी केन्द्र

23/02/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Jashpur    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर में 91 लाख 98 हजार की लागत् से एकलव्य खेल अकादमी तीरंदाजी केन्द्र की घोषणा की गई थी। जिला प्रशासन के सार्थक पहल से मुख्यमंत्री के घोषणा का अमल किया गया है।

जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों के प्रतिभावान छात्रों के प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रंजीता स्टेडियम के परिसर में तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी का संचालन किया जा रहा है। जहाँ चयनित बच्चों को निःशुल्क अध्ययन, प्रशिक्षण एवं आवास की पूर्ण व्यवस्था प्रदान की गई है। अकादमी में तिरांदाजी, ताईक्वांडो और तैयारकी के 10-10 बच्चे प्रशिक्षण ले रहें हैं। विशेष कर पहाड़ी क्षेत्र और दूरस्थ अंचल के बच्चों का चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि संस्थान में तीरंदाजी, ताइक्वांडो एवं तैराकी विधा शामिल है। जिसके अंतर्गत कुल 30 छात्रों का चयन हुआ है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।