दिनांक : 02-May-2024 06:37 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Gariabandh

गरियाबंद : “आपके द्वार” आयुष्मान अभियान के तहत निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ

गरियाबंद : “आपके द्वार” आयुष्मान अभियान के तहत निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य प्रारंभ

Gariabandh
गरियाबंद 23 फरवरी 2023. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ देने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा गरियाबंद जिले में ‘‘आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान (चतुर्थ चरण) के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य 23 फरवरी 2023 से प्रारंभ किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी उरांव से मिली जानकारी अनुसार आपके द्वार आयुष्मान अभियान में छूटे हुए शेष परिवार जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। उनके लिए राज्य शासन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु इस अभियान के माध्यम से सुनहरा अवसर प्रदाय किया गया है। ऐसे हितग्राही जिन्होंने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाये है। वे अपना राशन कार्ड,आधार कार्ड एवं मोबाईल नंबर के साथ अपने क्षेत्र के नजदीकी च्वाइस सेंटरों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते ...
गरियाबंद : रायपुर के गुढयारी में हुए लड़की पर जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

गरियाबंद : रायपुर के गुढयारी में हुए लड़की पर जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

Gariabandh
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक के निर्देश से रायपुर के गुढयारी में हुए लड़की पर जानलेवा हमले के विरोध में  मैनपुर (गरियाबंद) में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कार्यक्रम 21 फरवरी 2023 को आयोजित किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के नेतृत्व की कमान जिला महामंत्री शीतला पांडेय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमारी पटेल ने संभाली व रूखमणी साहू, ओम साहू, चैती पटेल आदि स्थानीय भाजपा महिला मोर्चा के नेतगण मौजुद रहे। उन्होंने ने प्रशासन की महिला सुरक्षा के प्रति नाकामी पर नाराजगी जाहिर की और जमकर विरोध में नारेबाजी भी की। गौरतलब है कि तीन दिन पहले रायपुर के गुढयारी इलाके में एक दूकान में काम करने वाली लड़की पर तनखाह मांगने पर दुकान के मालिक द्वारा गंडासे से जानलेवा हमला किया गया था। घटना का वीडिय...
गरियाबंद : भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ली भाजपा पाधादिकारियो की बैठक

गरियाबंद : भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ली भाजपा पाधादिकारियो की बैठक

Gariabandh
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 09 फरवरी गुरुवार को जिला के राजिम मंडल में भाजपा जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री ओम प्रकाश माथुर जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी ने जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी चुनाव की लेकर जीत का मूलमंत्र दिया। इस अवसर पर उनके साथ महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू, विधायक श्री डमरूधर पुजारी, जिला प्रभारी डॉ लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी श्री किशोर महानंद, राजिम विधानसभा प्रभारी श्री दीपक महस्के, प्रदेश प्रभारी किसान मोर्चा श्री संदीप शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव श्री गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक श्री संतोष उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी सहित बैठक में विभिन्न मोर्चा, प्रक...
Rajim Maghi Punni Mela 2023: 7वीं सदी के इस मंदिर में आराम करने आते हैं भगवान विष्णु, देते हैं 3 रूपों में दर्शन

Rajim Maghi Punni Mela 2023: 7वीं सदी के इस मंदिर में आराम करने आते हैं भगवान विष्णु, देते हैं 3 रूपों में दर्शन

Chhattisgarh, Gariabandh, Rajim Nawapara, Tourism
हमारे देश में भगवान विष्णु के अनेक प्राचीन मंदिर हैं, इन्हीं में से एक है छत्तीसगढ़ के राजिम में स्थिति राजीव लोचन मंदिर। कहते हैं जो व्यक्ति इस मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के दर्शन कर लेता है, उसे चारों धाम के दर्शन का शुभ फल प्राप्त हो जाता है। इस मंदिर से कई मान्यताएं और परंपराएं जुड़ी हुई हैं। माघी पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले पुन्नी मेले के दौरान यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। आगे जानिए इस मंदिर से जुड़ी खास बातें… तीन रूपों में दर्शन देते हैं भगवान विष्णु     राजीव लोचन मंदिर राजिम के त्रिवेणी संगम पर स्थित है। भगवान राजीव लोचन यहां सुबह बालपन अवस्था में, दोपहर में युवक अवस्था में और रात में वृद्ध के रूप में दिखाई देते हैं। कहते हैं कि इस मंदिर का निर्माण सातवीं सदी में हुआ था। इस मंदिर में 12 स्तंभ हैं, जिन पर अष्ठभुजा दुर्गा, गंगा, यमुना और ...
राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ, हम सबकी आस्था का प्रतीक है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ, हम सबकी आस्था का प्रतीक है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, Gariabandh, Rajim Nawapara, Vishesh Lekh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल माघी पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर राजिम में राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर प्रदेश के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री सीता बाड़ी की भव्यता देख प्रसन्नता जतायी। महानदी मैया की महाआरती में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से आरती कर त्रिवेणी मैया से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य शुभारंभ आतिशबाजी के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य अतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व, पर्यटन एवं गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। समारोह में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, राजिम विधायक श्री अमितेष शुक्ल, अभनपुर विधायक श्री धनेन्द्र साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने भगवान श्री राजीव लो...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद को दी 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद को दी 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात

Gariabandh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को कुल 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दी। जिनमें 25 करोड़ 30 लाख 38 हजार रूपये के 141 कार्यो का लोकार्पण एवं 194 करोड़ 16 लाख 87 हजार रूपये के 306 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं। 6 सितंबर को राजिम विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत का 203 विकास कार्यो का सौगात दी। जबकि आज उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 150 करोड़ 87 लाख 32 हजार रूपये लागत के 244 विकास कार्यो की सौगात दी।...
देवभोग बनेगा नगर पंचायत : रोजगार, लोगों की आय में वृद्धि और महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

देवभोग बनेगा नगर पंचायत : रोजगार, लोगों की आय में वृद्धि और महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, Gariabandh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के तहत आज गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवभोग पहंुचे। मुख्यमंत्री ने वहां आमजनता से शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली और हितग्राहियों से शासन की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि रोजगार, लोगों की आय में वृद्धि और महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार गरीब से गरीब व्यक्तियों तक योजना का लाभ दिला रही है। सभी की आय में वृद्धि करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। देवभोग में रीपा के लिए 7 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, इससे जल्द ही ग्रामीण को रोजगार भी मिलने लगेगा। हमारी सरकार सभी के जेब मे पैसा डालने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल में भी सभी के जेब मे पैसा डालने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण ...
बिन्द्रानवागढ़ के नागेश परिवार के साथ सीएम बघेल ने स्वादिष्ट कांदा भाजी और मुनगा बड़ी का चखा स्वाद

बिन्द्रानवागढ़ के नागेश परिवार के साथ सीएम बघेल ने स्वादिष्ट कांदा भाजी और मुनगा बड़ी का चखा स्वाद

Chhattisgarh, Gariabandh
गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परियाबाहरा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आगमन भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत हुआ। कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन ग्राम के आदिवासी किसान श्री गौकरण नागेश के घर किया। उनकी बहू श्रीमती रूपेश्वरी नागेश ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से भोजन परोसा। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने भी नागेश परिवार के भोजन का आनंद लिया। मिट्टी से बने कवेलूपोश घर की परछी (बरामदे) में जमीन पर बैठकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कांदा भाजी, मुनगा बड़ी की सादा सब्जी के साथ गेहूं की रोटी, चावल-दाल, झुरगा आलू और गोभी-मटर की सब्जी का भी स्वाद चखा। इसके अलावा उन्होंने बिजौरी, अरसा, तिखुर, अचार, पापड़ भी खाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने नागेश परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सभी परिजनों को उपहार भें...
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मांग पर आईटीआई फिंगेश्वर को बाबा गुरुघासीदास के नाम पर करने और 48 कम्प्यूटर देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की मांग पर आईटीआई फिंगेश्वर को बाबा गुरुघासीदास के नाम पर करने और 48 कम्प्यूटर देने की घोषणा

Chhattisgarh, Gariabandh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा के ग्राम फिंगेश्वर पहुंचे। वहां उन्होंने फिंगेश्वर के किसान श्री बिसेलाल साहू के यहां भोजन के पश्चात मुख्य कार्यक्रम स्थल में आम जनता से भेंट-मुलाकात की। उन्होेंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की और हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। उन्होंने किसानों से धान विक्रय तथा खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की जानकारी ली और कहा कि हमारी सरकार ने सबसे पहले किसानों के लिए योजना बनाई। उन्होंने कहा कि चौथा किश्त राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 31 मार्च को दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यहां पर फिंगेश्वर उप-तहसील को पूर्ण तहसील बनाने, फणीकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, फिंगेश्वर के 6 प्राथमिक और 4 माध्यमिक शालाओं में आवश्यक अतिरिक्त कक्ष हेतु 133.12 लाख रुपए देने...
गरियाबंद जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम 5 दिसम्बर को : मुख्यमंत्री राजिम विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

गरियाबंद जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम 5 दिसम्बर को : मुख्यमंत्री राजिम विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

Chhattisgarh, Gariabandh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 5 दिसंबर को गरियाबंद जिले के राजिम विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे कुम्हारी मिनी स्टेडियम से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.55 बजे गरियाबंद जिले की विधानसभा राजिम के विकासखण्ड छुरा के मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां 12 बजे से भेंट-मुलाकात कार्य...