दिनांक : 26-Apr-2024 11:26 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

गरियाबंद : रायपुर के गुढयारी में हुए लड़की पर जानलेवा हमले के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

22/02/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Gariabandh    

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजू नायक के निर्देश से रायपुर के गुढयारी में हुए लड़की पर जानलेवा हमले के विरोध में  मैनपुर (गरियाबंद) में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कार्यक्रम 21 फरवरी 2023 को आयोजित किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम के नेतृत्व की कमान जिला महामंत्री शीतला पांडेय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमारी पटेल ने संभाली व रूखमणी साहू, ओम साहू, चैती पटेल आदि स्थानीय भाजपा महिला मोर्चा के नेतगण मौजुद रहे। उन्होंने ने प्रशासन की महिला सुरक्षा के प्रति नाकामी पर नाराजगी जाहिर की और जमकर विरोध में नारेबाजी भी की।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले रायपुर के गुढयारी इलाके में एक दूकान में काम करने वाली लड़की पर तनखाह मांगने पर दुकान के मालिक द्वारा गंडासे से जानलेवा हमला किया गया था। घटना का वीडियो देश भर में वायरल भी हुआ था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दूकान मालिक को गिरफ्तार कर पुरे इलाके में जुलुस भी निकला था।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।