दिनांक : 25-Apr-2024 09:25 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टी. एस. सिंहदेव बने डिप्टी सीएम: बाबा के गृहनगर में जश्न का माहौल

29/06/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Ambikapur, Chhattisgarh    

अंबिकापुर विधायक छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राज्य का पहला उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उनके गृह नगर अंबिकापुर में ही नहीं पूरे सरगुजा संभाग में खुशी की लहर है।कल रात जैसे ही कांग्रेस पार्टी ने उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की उनके समर्थक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की। ढोल नगाड़ों के साथ निकले और जश्न मनाया।

उनके निवास कोठी घर में उनके भतीजे व सरगुजा रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की मौजूदगी में जमकर आतिशबाजी हुई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।इस अवसर पर आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा संभाग के लोग तो उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते थे किंतु साढ़े चार साल बाद ही सही पर उन्हें जो सम्मान दिया गया है उसे सरगुजा के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरगुजा के विकास के लिए वे कृत संकल्पित है। बतौर स्वास्थ्य मंत्री उन्होंने जो काम किया है उसकी पूरे देश में चर्चा में है।चुनाव से पहले पार्टी की ओर से दी गई यह जिम्मेदारी काफी बड़ी है। अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं। आगामी चुनाव में इसका असर भी दिखेगा। इस दौरान यहां मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि यह सरगुजा की जनता का सम्मान है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।