दिनांक : 03-May-2024 02:25 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टीएस सिंहदेव पर अरुण साव ने कसा तंज, बोले- कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है

29/06/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

टीएस सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जो आदेश कांग्रेस पार्टी ने निकाला है उसमे कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है। यह अधिकार मुख्यमंत्री का है, राज्यपाल का है। जिसे ढाई साल मुख्यमंत्री बनाने का वादा था उसे चार महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया जाना टीएस सिंहदेव का अपमान है। चला चली की बेला में कांग्रेस ने अपने अंतरकलह को मिटाने का यह प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का, नशे का, अराजकता का गढ़ बना रखा है जनता के आक्रोश से कांग्रेस डरी हुई है इन सब फैसलों से अब कुछ नहीं होने वाला।

60 दिन के लिए डिप्‍टी सीएम बनाकर झुनझुना थमाया

टीएस सिंहदेव को छत्‍तीसगढ़ का उपमुख्‍यमंत्री बनाए जाने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष डा रमन सिंह ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए तंज कसा है। रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, टीएस सिंहदेव को 60 दिन के लिए उपमुख्‍यमंत्री बनाकर झुनझुना थमाया है। केंद्रीय नेतृत्व ने सिंहदेव को 60 दिन के लिए डिप्‍टी सीएम बनाने का फैसला सरगुजा और छत्‍तीसगढ़ की जनता को शायद ही पसंद आएगा।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।