दिनांक : 27-Apr-2024 12:07 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

दंतेवाड़ा : पूर्व जिपं अध्यक्ष छविंद्र ने किया राशन व स्वछता सुरक्षा किट का वितरण

08/06/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Dantewada    
दंतेवाड़ा। बचेली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष निधि से आज बचेली में दिव्यांगों के लिए राशन किट एवं सफाई कर्मचारियों को स्वछता सुरक्षा कीट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पंचायत अध्यक्ष श्री छविंद्र कर्मा थे। मुख्य अतिथि ने दिव्यागों को ट्राइसाइकिल वितरण किया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को स्वछता सुरक्षा किट वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया।
साथ ही छविंद्र कर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी काल के वक्त आप सभी नपा व सफाई कर्मचारियों का कार्य सराहनीय रहा है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव, उपाध्यक्ष श्री उस्मान खान, जिला महामंत्री श्री सलीम रजा उस्मानी, श्री रितेश जैन, श्री मनीष भट्टाचार्य, दंतेवाड़ा (शहर) ब्लाक अध्यक्ष श्री विवेक देवांगन, बचेली (शहर) ब्लाक अध्यक्ष श्री संतोष दूबे समेत अन्य मौजूद थे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।