
कृषक मारो कश्यप पिता लखमा कश्यप कृृषि कार्य के साथ-साथ मछलीपालन का कार्य करता है। जिसके स्वयं की भूमि में 0.40 हेक्टेयर का छोटा सा तालाब है जिसमे मछलीपालन का कार्य करता है। शुरूआत में मछलीपालन की जानकारी नही होने के कारण कृषक को अच्छी आमदनी प्राप्त नही हो रही थी।
तालाब में बिना प्रबंधन तथा बिना आहार दिये 80-100 किलो ग्राम तक मछली प्राप्त कर लेता था जिससे कृषक की आय में वृ़िद्ध नहीं हो पा रही थी। मछली पालन विभाग के मत्स्य अधिकारी के सम्पर्क पश्चात मछली पालन से सम्बन्धित उन्नत तकनीकों के बारे में जानकारी कृषक को प्राप्त हुआ तथा विभाग से सम्पर्क कर सघन मछली पालन का कार्य किया गया तथा विभाग से सम्बन्धित हितग्राही मूलक योजनाओं जैसे मत्स्याखेट उपकरण, आईस बाक्स, परिपूरक आहार, मत्स्य बीज का लाभ लेने से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि हुई।
प्रति वर्ष 4 हजार नग फिंगरलिंग संचयन कृषक के द्वारा किया जाता है। तथा परिपूरक आहार और तालाब के समुचित प्रबंधन से मछलीपालन में प्रति वर्ष 10 हजार रूपये तक आमदनी हो रहा है। खेती के साथ मछली पालन का कार्य कर अपने आय वृद्धि से कृषक मारो अब संतुष्ट नजर आते है।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh27/09/2023मुख्यमंत्री बघेल ने किया निर्भया कमांड और कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ
Chhattisgarh27/09/2023मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का किया वर्चुअल शुभारंभ
Bilaspur25/09/2023गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट समूह की महिलाओं ने गिफ्ट किया राहुल गांधी को
Chhattisgarh22/09/2023दसवीं पास 83 युवतियों को साॅफ्टवेयर इंजीनियर की निःशुल्क ट्रेनिंग