दिनांक : 02-May-2024 09:18 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री ने सभी चिकित्सकों को एवं चाटर्ड एकाउंटेट को डॉक्टर्स डे व सी.ए. डे पर शुभकामनाएं दी

01/07/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ’नेशनल डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर श्री बघेल ने उन सभी चिकित्सकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है, जिन्होंने कोविड-19 की चुनौतियों से एक सैनिक की तरह जंग लड़ी और हजारों लोगों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. बिधानचंद्र राय की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन चिकित्सकों की सेवा, समर्पण के प्रति सम्मान और आभार प्रगट करने का दिन है।

श्री बघेल ने कहा कि डॉक्टरों को धरती के भगवान की संज्ञा गई है। इस पर कोरोना काल ने फिर से मुहर लगाई है। डॉक्टर्स कोरोना वारियर के रूप में आगे आए हैं। पूरे विश्व में हजारों डॉक्टर्स अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान बचाने में लगे हैं। श्री बघेल ने डॉक्टर्स को उनकी अमूल्य सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर्स द्वारा की गई मानवता की निःस्वार्थ सेवा को पीढ़ियों तक याद किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी चाटर्ड एकाउंटेट को सी.ए. डे की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर सभी चाटर्ड एकांउटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकांउटेंट अपनी कुशलता से किसी भी देश, प्रदेश के आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बधेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया से जुड़े देशभर के सी.ए. से अपने वित्तीय प्रबंधन से छत्तीसगढ़ को और अधिक मजबूत बनाने का आव्हान भी किया है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।