मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके स्वयं शिक्षिका रही हैं। श्री बघेल ने राज्यपाल के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पूर्व शिक्षिका हमारे प्रदेश की राज्यपाल हैं। उन्होंने कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री उइके सहित कार्यक्रम में सम्मानित हो रहे सभी शिक्षकों और प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष शिक्षक दिवस 5 सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था। आज आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके मुख्य अतिथि थी। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सुश्री अनुसुईया उइके ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके वर्ष 1982 से 1985 तक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के शासकीय महाविद्यालय तामिया में अर्थशास्त्र की व्याख्याता रही हैं।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय