
जगदलपुर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में ठीक एक वर्ष बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत गंभीरता व मजबूती से कदम आगे बढा़ रही है. दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर आये क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने गुरूवार को शक्तिपीठ दंतेवाड़ा में चार जिलों के संगठन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली और आज दूसरे दिन जगदलपुर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सीधे मुखातिब हुए | श्री जामवाल ने कार्यकर्ताओं को ज़मीन से जुड़ कर कार्य करने कहा. भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम व योजनाओं की जानकारी दी.
भाजपा जिला कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का आत्मीय स्वागत किया गया |कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों से परिचय के उपरांत श्री जामवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है,पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करें व केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में गंभीरता दिखाये | एक सच्चा व समर्पित कार्यकर्ता समय को बदलने की ताकत रखता है | श्री जामवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अथक कार्यशैली और देश व जनहित में निरंतर क्रियान्वित हो रही कार्ययोजनाओं से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेने कहा |
भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने स्वागत भाषण दिया व जिले की संगठनात्मक जानकारी दी | कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्राही ने किया |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव,प्रदेश मंत्री रामू राम रोहरा,डा.सुभाऊ कश्यप,संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,कमल चंद भंजदेव,लच्छू राम कश्यप, बैदूराम कश्यप,समुंद साय कच्छ,विद्याशरण तिवारी,राजाराम तोडे़म,शिवनारायण पाण्डेय,जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय,व्ही एस राजपूत, नरसिंह राव, बाबुल नाग, ललिता बघेल, अश्विन सरडे,दंतेश्वर राव,उमाकांत सिंह,संजय पाण्डेय,सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता,सतीश सेठिया,फूल सिंह सेठिया,विनायक गोयल, परिस बेसरा,संतोष बघेल,नरसिंह ठाकुर,आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा,अविनाश श्रीवास्तव,अनिल लुंकड, दीप्ति पाण्डेय,महेश कश्यप,रामकुमारी यादव,दयावती देवांगन, मोहन सिंह,राजेश श्रीवास्तव,दिगंबर राव, धनसिंह नायक, राजपाल कसेर, निर्मल पाणिग्राही आदि सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे
Author Profile

- सुनील त्रिपाठी- ब्यूरो चीफ जगदलपुर की खबरे प्रकाशित करे है. वे सामाजिक एवं राजनितिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर जन हित के विचारों को रखते है और जनसेवा करते है।
Latest entries
Jagdalpur2022.11.10जगदलपुर में बायर-सेलर मीट में शामिल हुए उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के उत्पादों के वृहद उत्पादन एवं मार्केटिंग को प्रोत्साहित करने हुई कार्यशाला
Jagdalpur2022.11.02श्रद्धेय अटल जी का सदा आभारी रहेगा छत्तीसगढ़ – राजेन्द्र बाजपेयी
Jagdalpur2022.11.02जगदलपुर : हाता ग्राउंड की सफाई कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवको ने दिखाया नगर निगम को आईना
Chhattisgarh2022.10.14जगदलपुर : भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल का दो दिवसीय बस्तर प्रवास