दिनांक : 30-Apr-2024 09:07 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: machli palan

मुख्यमंत्री ने मत्स्य कृषकों को विश्व मात्स्किीय दिवस की बधाई दी

मुख्यमंत्री ने मत्स्य कृषकों को विश्व मात्स्किीय दिवस की बधाई दी

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के मत्स्य कृषकों एवं मछुआ समाज को विश्व मात्स्यिकी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ लैण्ड लॉक प्रदेश होने के बावजूद भी मत्स्य बीज उत्पादन एवं मत्स्य उत्पादन में देश में 6वें स्थान पर है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय राज्य के मत्स्य पालक कृषकों एवं मछुआरों को है। जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से छत्तीसगढ़ राज्य को मत्स्य पालन के क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान दिलाया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार ने कई प्रभावी कदम उठाएं हैं, ताकि मत्स्य कारोबार से जुड़े लोगों के जीवन स्तर में एक सुखद बदलाव लाया जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य में मछलीपालन को कृषि का दर्जा दिया है। मत्स्य पालन करने वाले कृषकों को अ...
रायपुर : सुदुर वनांचल में मछली पालन से लाखों की कमाई

रायपुर : सुदुर वनांचल में मछली पालन से लाखों की कमाई

Chhattisgarh
प्रदेश में मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलने से वनांचल के किसानों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीजापुर जिले में कई आदिवासी परिवारों ने इसे आय का अतिरिक्त आमदनी का जरिया बना लिया है। भोपालपट्टनम के श्री वेंकट रमन का कहना है कि मछली पालन बहुत ही लाभदायक है। मछली पालन में जहां लागत कम है वहीं आमदनी ज्यादा है। मछली पालन से उन्हें सात से आठ लाख रूपए की आमदनी मिल रही है। इसके अलावा उन्होंने मछली पालन से होने वाली आमदनी से अपने दस एकड़ खेत में सिंचाई के लिए दो नलकूप का खनन भी कराया है। मत्स्य पालक श्री वेंकट रमन ने बताया कि मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलने से मत्स्य पालक किसान खुश हैं इन किसानों को मछली पालन के लिए जहां सस्ते दर पर ऋण मिलने लगा है वहीं उन्हें अन्य सुविधाएं भी मिलने लगी हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे खेती किसानी करते थे लेकिन मछली पालन में होने वाली आमदनी को देखते हुए ...