दिनांक : 26-Apr-2024 04:36 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : सुदुर वनांचल में मछली पालन से लाखों की कमाई

25/08/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

प्रदेश में मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलने से वनांचल के किसानों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीजापुर जिले में कई आदिवासी परिवारों ने इसे आय का अतिरिक्त आमदनी का जरिया बना लिया है। भोपालपट्टनम के श्री वेंकट रमन का कहना है कि मछली पालन बहुत ही लाभदायक है। मछली पालन में जहां लागत कम है वहीं आमदनी ज्यादा है। मछली पालन से उन्हें सात से आठ लाख रूपए की आमदनी मिल रही है। इसके अलावा उन्होंने मछली पालन से होने वाली आमदनी से अपने दस एकड़ खेत में सिंचाई के लिए दो नलकूप का खनन भी कराया है।

मत्स्य पालक श्री वेंकट रमन ने बताया कि मछली पालन को कृषि का दर्जा मिलने से मत्स्य पालक किसान खुश हैं इन किसानों को मछली पालन के लिए जहां सस्ते दर पर ऋण मिलने लगा है वहीं उन्हें अन्य सुविधाएं भी मिलने लगी हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे खेती किसानी करते थे लेकिन मछली पालन में होने वाली आमदनी को देखते हुए उन्होंने सवा एकड़ खेत में मछली पालन के लिए ढाई लाख रूपए की लागत से तालाब निर्माण कराया है। आधुनिक तौर तरीके से मछली पालन के लिए उन्हें मछली पालन विभाग से प्रशिक्षण भी मिला है। उन्होंने बताया कि अपने सवा एकड़ तालाब में जहां पहले खेती की जाती थी अब पूरी तरह से मछली पालन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि मछली पालन के लिए हर सीजन में वे लगभग 5 हजार मछली बीज डालते हैं। परिवार के लोग भी उन्हें इस कार्य के लिए मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि मछली बीज की बढ़वार के लिए गांव में ही उपलब्ध गोबर का उपयोग किया जाता है इसके अलावा मछली पालन विभाग द्वारा भी मत्स्य आहार उपलब्ध कराया जाता है। मछली उत्पादन का काम वे पिछले तीन वर्ष से कर रहे हैं। तालाब से निकलने वाली मछली की अच्छी खपत आस-पास के गांवों में हो जाती है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।