दिनांक : 27-Apr-2024 06:23 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: cm bhupesh

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के जवानों को आर्मी-डे पर शुभकामनाएं दी

रायपुर : मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के जवानों को आर्मी-डे पर शुभकामनाएं दी

Chhattisgarh
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों,अधिकारियों सहित सभी देशवासियों को आर्मी-डे (थल सेना दिवस) पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि अपने अदम्य साहस और वीरता से माँ भारती की रक्षा में सदैव समर्पित वीर सपूतों को राष्ट्र गौरवपूर्ण सलाम करता है I शांतिकाल, युद्धकाल और संकट के समय हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव के कार्यों में भारतीय सेना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।...
रायपुर : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत जरूरत मंद लोगों का घर पर ही इलाज की सुविधा

रायपुर : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत जरूरत मंद लोगों का घर पर ही इलाज की सुविधा

Chhattisgarh
छत्तीसगढ़  शासन की  मुख्यमंत्री  शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब अपनी रोजी-रोटी के लिए दिनभर जूझने वाले श्रमिकों को अपनी सेहत की भी चिंता नहीं रहती।  योजना के तहत अपने घर के आस-पास ही मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा उन्हें किसी वरदान से कम नहीं लगती। मजदूर आमतौर पर बीमार पड़ने पर भी अस्पताल में लगने वाली लंबी लाईनों से कतराने के कारण बीमारी के साथ जीने को बाध्य होते हैं। परन्तु अब  लोगों को शासन उनके घर पर ही इलाज  मुहैया कराने के लिए शुरु की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना उनके लिए वरदान साबित हो रही है। जगदलपुर नगर निगम में भी इस योजना के तहत चार चलित इकाईयां संचालित की जा रही हैं। मजदूर पृष्ठभूमि के इन नागरिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए उपचार के लिए पहुंचने पर श्रम पंजीयन भी किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चलित इकाइयों के माध्यम ...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। मकर संक्रांति का त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते है। ये त्यौहार नव सृजन,सौहार्द और असीम प्रेम के प्रतीक हैं। श्री बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : रिसाली में नागरिक सुविधाओं की वृद्धि के लिए होंगे हर संभव कार्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : रिसाली में नागरिक सुविधाओं की वृद्धि के लिए होंगे हर संभव कार्य

Chhattisgarh
दुर्ग के रिसाली के निवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रिसाली निगम के नवीन  कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिसाली निगम में 12 करोड़ 74 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 59 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना एवं मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार भी सौंपे। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री और वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के हाथों नगर निगम रिसाली के नवीन कार्यालय भवन का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रिसाली निगम में 30 बिस्तर अस्पताल तत्काल आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल को 100 बिस्तर ...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है जो सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है जो सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपनी रेडियोवार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी में आज युवाओं से रूबरू हुए। रेडियोवार्ता की यह कड़ी युवाओं को समर्पित रही। मुख्यमंत्री ने युवाओं द्वारा रिकार्डेड संदेश के माध्यम से साझा किए गए विचारों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में युवाओं को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है। जो हम सबके सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत है। श्री बघेल ने युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को संवारने और उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के राज्य सरकार के अभियान में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ी युवा हर मंच पर छत्तीसगढ़ का झण्डा गाड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ का नाम रोश...
लोकवाणी (आपकी बात-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ) प्रसारण तिथि – 10 जनवरी, 2021

लोकवाणी (आपकी बात-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के साथ) प्रसारण तिथि – 10 जनवरी, 2021

Chhattisgarh
एंकर -    सभी श्रोताओं को नमस्कार, जय जोहार। -    नववर्ष 2021 में लोकवाणी की पहली और अब तक की चौदहवीं कड़ी में माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और आप सभी श्रोताओं का हार्दिक स्वागत है। -    वर्ष 2020 को कोरोना की त्रासदी और आर्थिक मंदी के कारण बहुत खराब समय माना गया। पूरी दुनिया को वर्ष 2020 के जाने का बेसब्री से इंतजार था। -    वर्ष 2021 बहुत से कारणों से, नई उम्मीदों का नया वर्ष बनकर आया है। -    माननीय मुख्यमंत्री जी, यह वर्ष, उमंगों और उपलब्धियों का नया वर्ष साबित हो। इसके लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। माननीय मुख्यमंत्री जी का जवाब -    आप सबको नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। -    निश्चित तौर पर पिछला साल बहुत बड़ी चुनौतियों और दुखों के साथ बीता है। -    वर्ष 2020 में कोरोना/कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया में अनेक परिवारों को अपने प्रियजनों से बिछड़़ना पड़ा। -    नौकरी, व्या...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : गौठान से ग्राम स्वावलंबन का सपना हो रहा है साकार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : गौठान से ग्राम स्वावलंबन का सपना हो रहा है साकार

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सेलर में बने गौठान का निरीक्षण किया और इस अवसर पर आयोजित चौपाल में कहा कि गौठानों से ग्राम स्वावलंबन का सपना साकार हो रहा है। गौठानों के माध्यम से लगभग 7 हजार गांवों में 70 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित हो गये हैं। इस जमीन से ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया हो रहा है। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है। चौपाल में मुख्यमंत्री के समक्ष सेलर के जागृति महिला स्व-सहायता समूह और गणेश गुप्ता, दीपांगी एग्रो गु्रप के मध्य मशरूम क्रय-विक्रय के लिये एमओयू भी हुआ। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौठान में बरगद का पौधा  और गृहमंत्री ने पीपल का पौधा रोपण किया। इस अवसर पर गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय सहित अन्य जनप...
रायपुर : महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू

रायपुर : महिला समूह ने मशरूम के विक्रय के लिए एग्रो कंपनी से मुख्यमंत्री के समक्ष हुआ एमओयू

Chhattisgarh
रायपुर. गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों को हाथों-हाथों लिया जा रहा है। हाल ही में अंबिकापुर के एक स्व-सहायता समूह ने निर्धारित दर से अधिक दर पर  वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री के लिए हैदराबाद की एक कंपनी के साथ एमओयू किया था। इस कड़ी में आज महिला स्व-सहायता समूहों की एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जब बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम सेलर में गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि सेलर गांव की महिलाएं उनके समूह द्वारा उत्पादित मशरूम की बिक्री के लिए एक एग्रो कंपनी के साथ एमओयू कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने गौठान के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों, महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा की और उन्हें बताया कि गौठान से कैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं, गौठान से ग्राम स्वावलंबन एवं ग्रामीणों को रोजग...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाज के प्रमुखों और संगठनों के पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाज के प्रमुखों और संगठनों के पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात की

Chhattisgarh
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर भ्रमण के दौरान 3 जनवरी रविवार को न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न सामाजिक, युवा, खेल संगठनों, समाज प्रमुखों, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और शहर के गणमान्य नागरिकों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री बघेल ने लोगों से नये साल की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान उनके द्वारा लगभग 650 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देने के लिये बिलासपुर वासियों की ओर से उनका आभार माना। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये 100 करोड़ रूपये लागत के दो बैराज का भूमिपूजन किया। जिसके बनने से भविष्य में नदी में बारहो महीने पानी रहेगा और शहर के जलस्तर में वृद्धि होगी, जिससे शहरवासियों को जलसंकट से मुक्ति मिलेगी। मुलाकात के दौरान सिंगरौल समाज द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष ...