दिनांक : 27-Apr-2024 06:19 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

India

Read news articles about national news update, business news updates.

रायपुर : अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी, पिछले तीन दिनों में 18 क्रशर हुए सील

रायपुर : अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी, पिछले तीन दिनों में 18 क्रशर हुए सील

Chhattisgarh, India
शासन के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर सिलसिला जारी है। बिलासपुर जिले में लगातार तीसरे दिन अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त फर्मो एवं लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जिले में चूना पत्थर के 6 क्रशर सील किए गए तथा अवैध परिवहन के छह मामले पकड़े गए हैं। बीते तीन दिनों में अवैध रूप से संचालित 18 क्रशर सील किए जा चुके हैं। खनिकर्म विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जांच अभियान अवकाश के दिन भी जारी रहा। खनिज अमला बिलासपुर एवं राजस्व अमला तखतपुर एवं बिल्हा द्वारा  4 फरवरी  को तखतपुर के चूना पत्थर खदानों की जांच की गई। जांच में पाये गये अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 क्रशर सील किया गया। इस प्रकार पिछले तीन दिनों में अवैध रूप से संचालित 18 क्रशर उद्योग सील किए जा चुके हैं। जिला बिलासपुर अंतर्गत तखतपुर तहसील में...
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर हुई रिकॉर्ड धान खरीदी : राज्य में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने बेचा 144.92 लाख मीटरिक टन

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर हुई रिकॉर्ड धान खरीदी : राज्य में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने बेचा 144.92 लाख मीटरिक टन

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों से बीते 96 दिनों से समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी का सिलसिला आज थम गया। आज शाम 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीटरिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। उपार्जित धान की यह मात्रा बीते खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में क्रय किए गए 107.53 लाख मीटरिक टन से 37.39 लाख मीटरिक टन अधिक है। राज्य में इस साल धान खरीदी का यह नया रिकॉर्ड कायम हुआ है, जबकि अभी अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला 01 नवम्बर 2023 से शुरू हुआ था। चालू खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी निर्धारित थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों एवं किसान प्रतिनिधियों की मांग और उनकी परेशानियों को देखते हुए धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से बढ़ाकर 4 फरवरी कर दी थी। इसका फायदा राज्य के ऐसे किसानों को मिला ह...
रायपुर : तनाव से मुक्ति परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र : मुख्यमंत्री ने राम कृष्ण मिशन के स्कूली बच्चों के साथ की चर्चा

रायपुर : तनाव से मुक्ति परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र : मुख्यमंत्री ने राम कृष्ण मिशन के स्कूली बच्चों के साथ की चर्चा

Chhattisgarh, India
रामकृष्ण मिशन के ंछात्र -छात्राओं से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तनाव से मुक्त रहने से ही परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नारायणपुर में स्कूली बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षा की अच्छी तैयारी के साथ ही तनाव मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा बच्चों से परीक्षा पर चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चे परीक्षा के दिन पूरी तरह शांतचित्त होकर परीक्षा हाल में पहुंचें और किसी भी प्रकार का तनाव न लें। परीक्षा के समय प्रश्नों को भली-भांति पढ़ और समझ लें और सबसे सरल प्रश्नों के उत्तर को सबसे पहले हल करें। उन्होंने परीक्षा के पूर्व पढ़ने के साथ ही लिखने का अधिक से अधिक अभ्यास करने को कहा, जिससे परीक्षा के दौरान लिखने की गति अच्छी रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन बच्चों से कहा...
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ,लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ,लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना

Chhattisgarh, India
नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित किसान मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जब यहां बच्चों को तीरंदाजी करते हुए देखा, तो उन्हें अपने बचपन की याद आई, जब वे आदिवासी अंचल में तीर चलाया करते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्साहित होकर स्वयं हाथ में तीर धनुष थामा और तीरंदाजी में हाथ आजमाया l उन्होंने तीर सटीक निशाने पर लगाए, तो उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री के अचूक निशाने की प्रशंसा की। रामकृष्ण आश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मानुराम उसेण्डी,आयतु पोड़ियाम,ऋषिका ध्रुव तथा अंजलि ध्रुव ने तीरंदाजी के जौहर दिखाए।...
रायपुर : महतारी वंदन योजना: पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024  से मिलेगा लाभ

रायपुर : महतारी वंदन योजना: पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से मिलेगा लाभ

Chhattisgarh, India
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। योजना में  पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं से 05 से 20 फरवरी से आन लाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की लॉगिन आई.डी से किए जा सकते हैं। नगरीय क्षेत्र के आवेदक वार्ड प्रभारी के लॉगिन आई.डी से आवेदन कर सकेंगे। पात्रता शर्तें महतारी वंदन योजना के लिए निर्धारित पात्रता शर्तो में महिला को छत...
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी फैसले से किसान बेहद खुश

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी फैसले से किसान बेहद खुश

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ द्वारा मात्र पौने दो माह की अल्पावधि में राज्य के किसानों के हित में लिए गए फैसले से राज्य भर के किसान बेहद खुश है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी तथा 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत मिलने को लेकर जगह-जगह किसान संगठनों एवं समूहों द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिपरिषद के सहयोगी मंत्रीगणों का स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। किसान समूहों द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत अभिनंदन का ऐसा ही नजारा आज राज्य के सुदूर वनांचल के जिला मुख्यालय नारायणपुर में देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहली बार नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम मैदान में आयोजित कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यहां किसान संगठनों के पदाधिकारियों एवं स...
रायपुर : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पर पूरे प्रदेश को है गर्व – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर : शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पर पूरे प्रदेश को है गर्व – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि शहीद कर्नल का पूरा परिवार तीन पीढ़ियों से देश सेवा कर रहा है। पूरे प्रदेश एवं रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके पूरे परिवार के बलिदान को नमन किया। वे आज रायगढ़ जिले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम परिसर में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण कर कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी, माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों से कहा था कि जब भी आप शहीद कर्नल त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, मैं जरूर आउंगा। इस...
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी इस दौरान साथ रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही हो रही है। किसान पार्थिव केदार ने बताया कि हाल के कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते धान नही बेच पाए थे। लेकिन आपके द्वारा खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले से हमारी चिंता दूर हो गई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान हित में शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अंतर की राशि का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। धान के दो वर्ष का बकाया ब...
छत्तीसगढ़ वारियर्स से राज्य को खेल जगत में भी मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ वारियर्स से राज्य को खेल जगत में भी मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के निजी होटल में छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित छत्तीसगढ़ वार्रियर्स स्क्वॉयड’ के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वारियर्स स्क्वॉयड के लोंगो तथा पोशाक को लॉन्च करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वारियर्स के माध्यम से खेल जगत में भी राज्य को विशिष्ट पहचान मिलेगी। क्रिकेट काफी लोकप्रिय खेल है शहर से लेकर गांव तक में भी इसे लोग बडे़ उत्साह के साथ खेलते है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों को आगे ले जाने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम की शुरूआत की। इससे नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही है। आज खेल के क्षेत्र में भी भारत में काफी मेडल आने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ...
रायपुर : आर्य समाज ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान हेतु सक्रिय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : आर्य समाज ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान हेतु सक्रिय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में रायगढ़ के ग्राम तुरंगा के गुरूकुल आश्रम में सत्य के प्रकाशक महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर ज्ञान ज्योति पर्व की श्रृंखला में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्ष गुरुकुल आश्रम के स्थापक श्री चतुर्भुज गुप्ता की वयोवृद्ध धर्मपत्नी माता मल्लिका चतुर्भुज, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, डॉ. रामकुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर संत सम्मेलन आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने संत सम्मेलन में आए सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिय...