दिनांक : 08-May-2024 01:50 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तीरंदाजी में आजमाया हाथ,लक्ष्य पर लगाया सटीक निशाना

03/02/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित किसान मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जब यहां बच्चों को तीरंदाजी करते हुए देखा, तो उन्हें अपने बचपन की याद आई, जब वे आदिवासी अंचल में तीर चलाया करते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्साहित होकर स्वयं हाथ में तीर धनुष थामा और तीरंदाजी में हाथ आजमाया l

उन्होंने तीर सटीक निशाने पर लगाए, तो उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री के अचूक निशाने की प्रशंसा की। रामकृष्ण आश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मानुराम उसेण्डी,आयतु पोड़ियाम,ऋषिका ध्रुव तथा अंजलि ध्रुव ने तीरंदाजी के जौहर दिखाए।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।