नई दिल्ली : बैगा समुदाय की महिलाओं ने देखा दिल्ली का अमृत उद्यान, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान में कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें बिरन माला भेंट की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया सम्बोधित कर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।
गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के बैगा समुदाय की महिलाओं का स्व-सहायता समूह अमृत उद्यान के भ्रमण के लिए इन दिनो नई दिल्ली प्रवास पर थी। देशभर की अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए 28 से 31 मार्च तक अमृत उद्यान दर्शन के लिए खोला गया था। कबीरधाम जिलंे के पंडरिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के बैगा समुदाय की महिलाओं ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने और आजादी के अमृत वर्ष में तैयार किए गए अमृत उद्यान का 31 मार्च 2023 को भ्रमण किया। राष्ट्रपति भवन स्थित इस उद्यान में कबीरधाम सहित दो अन्य जिले कोरबा और गरियाबंद की महिलाओं ने भी राष...