दिनांक : 20-Apr-2024 03:05 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

नई दिल्ली : बैगा समुदाय की महिलाओं ने देखा दिल्ली का अमृत उद्यान, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

02/04/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान में कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें बिरन माला भेंट की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया सम्बोधित कर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया।

गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के बैगा समुदाय की महिलाओं का स्व-सहायता समूह अमृत उद्यान के भ्रमण के लिए इन दिनो नई दिल्ली प्रवास पर थी। देशभर की अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए 28 से 31 मार्च तक अमृत उद्यान दर्शन के लिए खोला गया था। कबीरधाम जिलंे के पंडरिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के बैगा समुदाय की महिलाओं ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने और आजादी के अमृत वर्ष में तैयार किए गए अमृत उद्यान का 31 मार्च 2023 को भ्रमण किया। राष्ट्रपति भवन स्थित इस उद्यान में कबीरधाम सहित दो अन्य जिले कोरबा और गरियाबंद की महिलाओं ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।

छत्तीसगढ़ के महिला समूहों की सदस्यों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का भ्रमण एवं राष्ट्रपति से हुई मुलाकात से न केवल समूह का सम्मान बढ़ा बल्कि जिले के लिए भी गौरव का विषय है इससे उन्हें नई ऊर्जा मिली है। कबीरधाम जिले से पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं में श्रीमती धनमत, दशमी बाई, लक्ष्मीया, इंद्रावती, रामकली, फूलबत्ती, चंपा बैगा, बिंदा, पार्वती एवं सावनी बाई शामिल थी।

राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड के अंतर्गत कार्यरत स्व-सहायता समूह के सदस्यों को नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान दर्शन के लिए भेजा गया था। सभी महिलाएं विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय से संबंधित थी। ये महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने प्रयासरत हैं।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।