छत्तीसगढ़ में चने की खेती का बढ़ता क्रेज, एक साल में चने के रकबे में 52 हजार हेक्टेयर की रिकार्ड वृद्धि
छत्तीसगढ़ राज्य में चने की खेती को लेकर किसानों में क्रेज बढ़ा है। रबी सीजन 2021-22 में चने के रकबे में 52 हजार हेक्टेयर (लगभग एक लाख 30 हजार एकड़) से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। एक साल में चने का रकबा 3 लाख 63 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 4 लाख 15 हजार हेक्टेयर हो गया है। चने की खेती में चालू रबी सीजन में आया यह उछाल, बीते 3 सालों की औसत वृद्धि से 5 गुने से भी अधिक है।
छत्तीसगढ़ में रबी वर्ष 2017-18 में चने की खेती 3 लाख 35 हजार हेक्टेयर में होती थी, जिसमें साल दर साल औसत रूप से 10 हजार हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी हुई और बीते रबी सीजन वर्ष 2020-21 में इसकी खेती का रकबा 3 लाख 36 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया। इस साल राज्य में किसानों ने चने की खेती में अच्छी खासी रूचि दिखाई है, जिसके चलते इसके रकबे में एकाएक 52 हजार हेक्टेयर की वृद्धि एक सुखद संकेत है।
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे कहते हैं कि छत्तीसगढ़ स...