![shiv-dhariya-maatahari-09-jan-2021](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2021/01/shiv-dhariya-maatahari-09-jan-2021.jpg?fit=640%2C480&ssl=1)
मंदिर हसौद के गांधी ग्राम नकटा में महतारी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री ने कहा कि माँ से बढ़कर कुछ नहीं है। हमें जन्म देने के साथ ममता के आंचल में रखकर हमेशा हमारा ख्याल रखती है। माँ जैसी भी हो, कभी अपने बच्चे का बुरा नहीं चाहती। हमें अपने माँ का हमेशा सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महतारी महोत्सव के माध्यम से आज माताओं का सम्मान किया जा रहा है।। यह बहुत ही गौरवान्वित होने वाला और महान कार्य है।
मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि कुछ स्थानों पर बुजुर्ग माता-पिता को उपेक्षित करने और बेसहारा छोड़ने की खबर आती है। जिस माता-पिता ने जन्म से लेकर बड़ा होने तक बच्चों की सेवा की है, उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाना उचित नहीं है। हमें चाहिए कि हम अपने बुजुर्ग माता-पिता को अपने साथ घर में रखकर उनकी सेवा करें ताकि एक दिन जब हम भी बजुर्ग हो तो हमारे बच्चे भी हमारी सेवा कर पाएं। कार्यक्रम में मातृ पूजन के साथ मंत्री डॉ. डहरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान और कैसेट का विमोचन किया।
कार्यक्रम में माया डहरिया द्वारा कत्थक नृत्य, लोक गायक गौतम राज साहू, किशन सेन, लोकेश्वरी सेन व साथी द्वारा भजन सहित अन्य प्रस्तुति दी गई। इस दौरान सर्वश्री कोमल साहू, मोहन सुंदरानी, सुंदर बंजारे, राजा राम सोनी, हरी यादव, गणेश यादव आदि उपस्थित थे।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात