मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में सरकारी कर्मचारियों के हित में किए गए घोषणाओं के बाद से उनमें भारी हर्ष व्याप्त है। कर्मचारीगण मुख्यमंत्री से लगातार मुलाकात कर उन्हें आभार व्यक्त कर रहे है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री से विधानसभा में पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने सौजन्य मुलाकात कर कर्मचारियों के हित में किए गए घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में पशुधन विकास विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री वेदराम सोनकर सहित संघ के सदस्यगण श्री चोवाराम साहू, श्री एस. कुमार नेताम, श्री घनाराम साहू, श्री मिनिष मिश्रा एवं श्रीमती दंतेश्वरी निषाद मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डीए वृद्धि, एचआरए के सातवें वेतनमान के आधार पर वृद्धि समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
Author Profile
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
- Chhattisgarh29/04/2024खुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक
- Chhattisgarh29/04/2024लोकसभा चुनाव 2024: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहे मतदान
- Bilaspur29/04/2024कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलासपुर जनसभा में भरी हुंकार
- Chhattisgarh29/04/2024मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास; प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम : विष्णुदेव साय