दिनांक : 30-Apr-2024 12:02 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : अवैध रेत उत्खनन के ट्रैक्टरो पर कार्रवाई

11/01/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

प्रदेश में अवैध उत्खनन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के राजस्व विभाग द्वारा अंतागढ़ क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्यवाही किया गया। जिसमें  रेत से भरे 9 ट्रैक्टर वाहन को मौके कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर जप्ती किया गया। अंतागढ़ क्षेत्र में जोगी नदी पर 5 हेक्टयर पर खदान स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा अंतागढ़ में अन्य क्षेत्रों से भी लगातार अवैध उत्खनन की जानकारी मिलने पर राजस्व प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही किया गया।

स्वीकृत खदान में भी टीम ने मौके पर पिट पास प्रस्तुत नहीं किये जाने पर 4 ट्रैक्टर वाहनों को जप्ती किया गया है। खदान संचालक के द्वारा शासन के निर्देशों का पालन नहीं कर बिना रायल्टी जमा किये अवैध तरीके से रेत परिवहन कराया जा रहा था।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।