![balod-rashtriya-balika-diwas-24-jan-2021](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2021/01/balod-rashtriya-balika-diwas-24-jan-2021.jpg?fit=480%2C640&ssl=1)
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने वहाॅ उपस्थित बालिकाओं को बालिका दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की प्रतिभावान तीस छात्राओं को सम्मानित भी किया।
विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित
अध्यक्ष डाॅ. नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका होना गर्व की बात है। उन्होंने बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने व आगे बढ़ने प्रेरित किया। उन्होने बालिकाओं को दृढ़ आत्मविश्वास के साथ उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाएॅ अपनी प्रतिभा को पहचाने। आज हर क्षेत्र में महिलाएॅ आगे आ चुकी हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री हरिकीर्तन राठौर सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं बालिकाएं आदि मौजूद थे।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात