दिनांक : 29-Apr-2024 11:52 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर: पुलिस मुख्यालय में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

31/10/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में आज पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योगदान देने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सर्व श्री हिमांशु गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता और श्री विवेकानंद सिन्हा सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।