दिनांक : 07-May-2024 12:21 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

मुख्यमंत्री की किसानों से पैरा दान की अपील का सकारात्मक असर

22/02/2022 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, India    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गौठानों में पशुओं के लिए चारे के लिए किसानों से की गई पैरा दान की अपील का सकारात्मक असर दिख रहा है। किसानों ने अब तक 15 लाख 67 हजार 507 क्विंटल पैरा दान गौठनों में किया है। जिसका मूल्य 200 रूपए प्रति क्विंटल की दर से लगभग 31 करोड़ 35 लाख रुपए है।

किसानों ने 31.35 करोड़ रुपए का 15.67 लाख क्विंटल से अधिक पैरा दान किया

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की स्थिति में अब तक सर्वाधिक पैरा दान बिलासपुर संभाग के किसानों द्वारा किया गया। बिलासपुर संभाग में किसानों ने 6 लाख 10 हजार 765 क्विंटल, दुर्ग संभाग में 3 लाख 80 हजार 361 क्विंटल, रायपुर संभाग में 3 लाख 69 हजार 600 क्विंटल, बस्तर संभाग में 1 लाख 31 हजार 994 क्विंटल और सरगुजा संभाग में किसानों ने 74 हजार 787 क्विंटल पैरा दान किया है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।