दिनांक : 12-May-2024 12:59 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में 3 जून को समापन समारोह

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में 3 जून को समापन समारोह

Chhattisgarh, India
देश-विदेश में आकर्षण का केन्द्र बने, छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का 3 जून को रंगा-रंग समापन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में किया गया है। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 4 राज्यों केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के दल हिस्सा लेंगे। शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक कंबोडिया के दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 6.30 बजे 7 बजे तक केलो महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें महिला स्व-सहायता समूह की बहनें गोबर निर्मित दिये से दीपदान करेंगी। रात्रि 7 बजे से मंचीय कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें हनुमान चालीसा क...
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का दूसरा दिन : भगवान श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हुआ रामलीला मैदान

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का दूसरा दिन : भगवान श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हुआ रामलीला मैदान

Chhattisgarh, India
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन आज प्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लख्खा और बाबा हंसराज रघुवंशी के गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दोनों कलाकारों ने भजन के माध्यम से श्रीराम के कहानी की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान भगवान श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हो उठा। भजन गायक श्री लखबीर सिंह लख्खा ने श्रोताओं से कहा कि प्रभु श्रीराम सबको साथ लेकर चले, आप मेरा साथ दें और राम का नाम लें। उनके अपील पर दर्शकों ने श्रीराम का जय घोष किया। श्री लख्खा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह भव्य आयोजन कर संस्कृति को जोड़ने का काम किया है। छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। महोत्सव के आयोजन से पूरा रायगढ़ शहर राममय हो गया है। बाबा हंसराज रघुवंशी ने दी भक्तिमय प्रस्तुति - रामायण महोत्सव के दूसरे दिन बाबा हंसराज रघुवंशी की भजनों ने दर्शकों को मन मोह लिया। मेरा भोला है भण...
रायपुर : मुख्यमंत्री ने रीपा उत्पादों की बिक्री के लिए चैट बोट का किया शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री ने रीपा उत्पादों की बिक्री के लिए चैट बोट का किया शुभारंभ

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ में आज महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत विभिन्न प्रकार के उत्पादों के ऑर्डर के लिए चैट बोट का शुभारंभ किया। इस बोट को आत्मिक भारत - vertex suit द्वारा निर्माण एवं फसल बाजार के माध्यम और जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा एक्टिव किया गया है। इस चैट बोट के माध्यम से ग्रामीण औद्योगिक पार्क के उद्यमी अपने उत्पाद को व्हाट्सअप के जरिए सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगे। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत 14 रीपा ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण हो रहा है। इनमें जूट के बैग, कोसा के कपड़े, टेराकोटा, जवाफूल चावल, रागी के उत्पाद, बांस शिल्प, मसाले, रेडी टू ईट, गोबर पेंट, संबलपुरी साड़ी एवं कपड़े, ढ़ोकरा आर्ट, आचार, बड़ी पापड़, आर्टिफिशियल ज्वेलरी इत्यादि शामिल हैं। चैट बोट उपयोग करने...
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ : मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र में छत्तीसगढ़ का भी अंश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ : मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र में छत्तीसगढ़ का भी अंश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास के 10 साल छत्तीसगढ़ में गुजारे। भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान कितनी कठिनाई झेली पर अपनी मर्यादा नहीं खोई। भगवान राम जब वन गए तो मर्यादा पुरूषोत्तम बन गए। उनके इस चरित्र निर्माण में छत्तीसगढ़ का भी अंश है। मुख्यमंत्री आज कला और साहित्य की नगरी रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या और शबरी माता का प्रदेश है। यहां सदियों से निवास कर रहे आदिवासियों, वनवासियों का प्रदेश है। भगवान राम का राजतिलक होना था लेकिन वे वनवास गए, निषादराज से मिले, शबरी से मिले, ऋषि मुनियों से मिले। हमारा रिश्ता वनवासी राम के साथ ही कौशल्या के राम से भी है, इसलिए वे हमारे भांजे है, हम छत्तीसगढ़वासी भांजे का पैर छूते...
कोण्डागांव जिले के कोकोड़ी में 141 करोड़ रूपए की लागत से बन रहा मक्का प्रोसेसिंग प्लांट

कोण्डागांव जिले के कोकोड़ी में 141 करोड़ रूपए की लागत से बन रहा मक्का प्रोसेसिंग प्लांट

Chhattisgarh, Kondagaon
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के मक्का उत्पादक कृषकों विशेषकर बस्तर अंचल के कृषकों को उनकी उपज का बेहतर लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोण्डागांव जिले के कोकोड़ी गांव में मक्का से एथेनॉल बनाए जाने के लिए प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। 140 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत से बन रहा यह प्रोसेसिंग प्लांट आगामी दो माह में बनकर तैयार हो जाएगा। बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने आज ग्राम कोकोड़ी पहुंचकर निर्माणाधीन प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। यह प्रोसेसिंग प्लांट मां दन्तेश्वरी मक्का प्रसंस्करण सहकारी समिति की देखरेख में संचालित होगा। कमिश्नर श्री धावड़े ने इस मौके पर अधिकारियों को सभी तकनीकी मापदण्डों का पालन करते हुए प्लांट का निर्माण समय-सीमा में पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्रदेश का सबसे बड़ा एथेनॉल प्लांट कोंडागांव जिले के कोकोड़ी में स्थापित...
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : सोशल मीडिया में नंबर 01 पर किया ट्रेंड, महोत्सव को मिली बड़ी सराहना

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : सोशल मीडिया में नंबर 01 पर किया ट्रेंड, महोत्सव को मिली बड़ी सराहना

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लोग जुड़ रहें है और आज दिनभर सोशल मीडिया में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव छाया रहा। विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव नंबर 01 पर ट्रेंड करता रहा और लोगों ने राज्य सरकार के राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन की पहल की खूब सराहना की। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ 01 से 03 जून तक रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय महोत्सव में देश के 12 राज्यों सहित कंबोडिया और इंडोनेशिया के रामायण दलों द्वारा रामकथा पर भक्तिपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी। इन रामायण दलों की प्रस्तुति में सर्वव्यापी भगवान श्रीराम की रामकथा के विविधतापूर्ण राष्ट...
रायगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का शुभारंभ

रायगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का शुभारंभ

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। 400 बिस्तरों के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को अब एडवांस कैथ लैब, आईसीयू की सुविधाएं मिलेगी। बालाजी हॉस्पिटल में 12 वेंटीलेटर के साथ 70 बिस्तरों का एडवांस आईसीयू सेटअप तैयार किया गया है, जिससे जिले के आसपास के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में एडवांस कैथ लैब भी स्थापित किया गया है ताकि दिल की बीमारियों से जुड़े मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्मो मशीन के साथ रेस्पिरेटरी विभाग, आधुनिक डायलिसिस मशीन, नेफ्रोलॉजी विभाग, एडवांस गैस्ट्रो विभाग, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग सहित शुगर जांच की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, खेल ए...
जशपुर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

जशपुर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और इस घटना में घायलों के बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में शादी समारोह से वापस आ रहे ऑटो रिक्शा के घाट के नीचे गिरने से हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।...
विश्व बाल सुरक्षा दिवस : बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

विश्व बाल सुरक्षा दिवस : बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 01 जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की कामना की है। विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि बच्चों को स्वस्थ, सुपोषित और सुरक्षित जीवन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल सुरक्षा दिवस ऐसा ही अवसर है, जब हम बच्चों के लिए अपनी जिम्मेदारियों और प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। आज के नौनिहाल ही कल भविष्य गढ़ेंगे। बच्चों के साथ उनके बाल मन को समझते हुए संवेदनशीलता से व्यवहार करना चाहिए। बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता जरूरी हैं। श्री बघेल ने बच्चों को ढेर सारा प्यार देते हुए ईश्वर से अपनी कृपा बच्चों पर बनाए रखने की प्रार्थना की।...
छत्तीसगढ़ : एक जून को रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, जिले को मिलेगी 465 करोड़ रूपए की सौगात

छत्तीसगढ़ : एक जून को रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, जिले को मिलेगी 465 करोड़ रूपए की सौगात

Chhattisgarh, India
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 01 से 03 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विराट आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल महोत्सव के शुभारंभ समारोह के लिए 01 जून को रायगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां रामायण महोत्सव में शामिल होने के पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 465 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिनमें 258 करोड़ 74 लाख 26 हजार रुपये की लागत वाले 59 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास तथा  207 करोड़ 4 लाख 49 हजार रुपये की लागत से निर्मित 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल दूरस्थ अंचलों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ एवं पुसौर विकासखण्ड में 58 लाख रुपये से अधिक लागत के 2 हमर लैब का लोकार्पण करेंगे। जिला चिकित...