दिनांक : 19-May-2024 01:13 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था के लिए दो मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर रायपुर शहर की सफाई व्यवस्था के लिए दो मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर रायपुर नगर निगम की स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत रायपुर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए दो मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रायपुर शहर में मशीनीकृत सफाई कार्य का शुभारंभ हो गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित किया गया। दो नवीन मेकेनाईज्ड स्वीपिंग मशीनों से आज राजधानी शहर मंे मुख्यमंत्री निवास से सिविल लाईन होकर अमर शहीद भगत सिंह चौक शंकर नगर मुख्यमार्ग होते हुए अशोका टावर शंकरनगर चौक तक मशीनीकृत सफाई कार्य कराया गया। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीपिंग मशीन से मुख्य मार्गाें की सफाई करवाने के लिए रूट भी निर्धारित किया गया है। निर्धारित रूट के अनुसार सफाई कार्य नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जोनों में कराया जाएगा। महापौर श्री एजाज ढेबर एवं स्वास्थ्य...
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब : दिनभर लगा रहा लोगों का तांता

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब : दिनभर लगा रहा लोगों का तांता

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अनेक मंत्रियों, संसदीय सचिवों, निगम मण्डल के अध्यक्षों, अनेक जनप्रतिनिधियों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों और ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प माला पहनाकर, गुलदस्ते भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। अनेक लोग अपने साथ जन्म दिन का केक लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मं...
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहन कमला दीदी सहित ब्रम्हाकुमारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए की मंगलकामनाएं

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहन कमला दीदी सहित ब्रम्हाकुमारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रक्षा सूत्र बांधकर उनके लिए की मंगलकामनाएं

Chhattisgarh
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आई ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगल कामनाएं की। उन्होंने शाल, श्रीफल और ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर मुुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का  आभार प्रकट किया।...
राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक सहित अनेक महिला जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी

राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक सहित अनेक महिला जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी

Chhattisgarh
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारिता वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, श्रीमती सीमा वर्मा एवं श्रीमती लीना भारती ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मुख्यमंत्री श्री बघेल के लिए मंगलकामनाएं कीं। मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने धान की बालियों से बनी राखी मुख्यमंत्री को बांधी। राजनांदगांव बिहान समूह की बहनों द्वारा निर्मित यह राखी उन्होंने ऑनलाईन मंगवायी है।...
रायपुर : प्रयास एजुकेशन सोसाइटी की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र

रायपुर : प्रयास एजुकेशन सोसाइटी की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र

Chhattisgarh
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी। छात्राओं ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रयास संस्था के लिए खेल सामग्री और डीजिटल ब्लैकबोर्ड के लिए 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों बच्चों में यामिनी वर्मा, अंतरा मिश्रा, तनिषा श्रीवास, शिवानी तिवारी, स्पूर्ति भोयर, धानी महिलांग, आरती पाल, सिमरन नेताम, भूमिका साहू एवं किरन नेताम शामिल थी।...

रायपुर : पंचायत भवन से तय होने लगा है गांव के विकास का भविष्य

Chhattisgarh
यह है गांव महेशपुर। एक साल पहले जब यह गांव आश्रित ग्राम था, तब गांव के विकास का मसौदा कहीं और तैयार होता था। गांव की महिला जनप्रतिनिधियों को ग्राम सभाओं में भाग लेने के लिए भी कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्राम पंचायत भवन गांव से दूर होने की वजह से वह सभा में नियमित भाग भी नहीं ले पाती थी। अब जबकि यह गांव नये ग्राम पंचायत के रूप में अस्तित्व में आ चुका है तो यहां विकास की संभावनाएं बढ़ गई है। ग्राम पंचायत के गठन के साथ ही ग्राम पंचायत भवन मिल जाने से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का न सिर्फ भवन में गांव के विकास के लिए चर्चा होती है, वे ग्राम सभाओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन से गांव के विकास का नया भविष्य तैयार होने लगा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में गांव के विकास और त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए लगातार क...
रायपुर : पशुपालन से बढ़ी अम्बुज की आमदनी और पहचान

रायपुर : पशुपालन से बढ़ी अम्बुज की आमदनी और पहचान

Chhattisgarh
प्रदेश में गो-धन न्याय जैसी योजना एक ओर जहां पशुपालकों और महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। वहीं दूसरी ओर इस योजना से युवाओं को पशुपालन करने की प्रेरणा मिलने के साथ उनके आमदनी और रोजगार की संभावनाएं पुनर्जीवित हुई है। युवा पशुपालक अम्बुज यादव का परिवार भी वर्षों से पशुपालन करता आ रहा है, लेकिन पशुपालन से पहले न तो आमदनी बढ़ी थी और न ही वह किसी को रोजगार देने में सक्षम था। समय पर योजनाओं की जानकारी मिलने और उसका लाभ उठाने से अम्बुज यादव एक सफल उद्यमी बन चुका है। डेयरी फार्म का संचालक बनने के साथ गांव में शुद्ध दुग्ध की आपूर्ति कर वह गांव में अपनी अलग पहचान बना चुका है। बलरामपुर के 49 वर्षीय अंबुज कुमार यादव ने बताया कि गांव में शुद्ध दुग्ध की कमी ने उन्हें डेयरी उद्योग की ओर आकर्षित किया और इसे एक अवसर मानते हुए, उन्होंने दुग्ध उत्पाद इकाइ ...
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को भाई- बहन के स्नेह और विश्वास के त्यौहार रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। रक्षाबंधन के पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हमारी संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है जो बहनों के प्रति भाइयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है। यह पर्व पारिवारिक संबंधों के परे भी भाई-बहन के स्नेह की लड़ियां पिरोकर भावनाओं का एक नया शिखर तैयार करता है। बहनों द्वारा भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र बांधना और बहनों की रक्षा का वचन देना स्नेह और आपसी भरोसे को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अस्मिता, महिला सशक्तिकरण के प्रति भी जागरूक और प्रतिबद्ध करता है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि रक्षाबंधन का पर्व सभी के जीवन में सुख-सृमद्धि और खुशहाली लेकर आए।...
नया जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

नया जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नव घोषित मनेन्द्रगढ़ जिला अब मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में सक्ती और मनेन्द्रगढ़ जिले से आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को नया जिला बनाए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। मनेन्द्रगढ़वासियों ने मुख्यमंत्री का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया। नागरिकों ने इस अवसर पर उन्हें अभिनंदन पत्र भी भेंट किया। कार्यक्रम में दोनों नव घोषित जिलों से आए नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नये जिले बनाए जाने पर विधानसभा अघ्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सक्ती जिले से आए जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और डॉ. चरणदास महंत का पोट्रेट भेंट कर और शाल पहनाकर जिला निर्माण के लिए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने दोनों नव घोषित ज...
मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के भानपुरी के पास सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के भानपुरी के पास सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के भानपुरी-चमिया में आज सड़क हादसे में 4 महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बस्तर जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत कर देने की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में मतीबाई कश्यप, सनीबाई कश्यप, जानकी कश्यप और फूलमती मौर्य का निधन हुआ है। घटना में घायल ऑटो चालक सहित तीन घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।...