दिनांक : 28-Apr-2024 02:55 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

मुख्यमंत्री आज गोधन न्याय योजना की राशि तथा तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक का करेंगे वितरण, कैम्पा मद अंतर्गत भू-जल संरक्षण संबंधी कार्यों का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री आज गोधन न्याय योजना की राशि तथा तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक का करेंगे वितरण, कैम्पा मद अंतर्गत भू-जल संरक्षण संबंधी कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 11 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना‘ के तहत हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात् तेन्दूपत्ता प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण और कैम्पा मद से संचालित नरवा विकास योजना के अंतर्गत भू-जल संरक्षण कार्यों का शुभारंभ करेंगे।...
मुख्यमंत्री की लोकवाणी : स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से तैयार हुआ विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल

मुख्यमंत्री की लोकवाणी : स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से तैयार हुआ विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्थानीय टैलेंट, स्थानीय युवा और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से हम विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल को और ज्यादा विस्तार देंगे। इससे छत्तीसगढ़ का हर क्षेत्र समृद्ध और खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री आज प्रसारित मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी में जनता से ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह‘ विषय पर बातचीत कर रहे थे। इस विषय पर यह लोकवाणी की दूसरी कड़ी है। मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण आज आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों में किया गया। श्री बघेल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डीएमएफ एवं मनरेगा से इसमें काफी मदद की जा सकती है। स्थानीय मौसम, मिट्टी और विशेषता को देखते हुए जिस तरह बीजापुर में मिर्ची की खेती का सपना साकार हो रहा है...
नरवा विकास योजना: अचानकमार टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों के रहवास सुधार में काफी मददगार

नरवा विकास योजना: अचानकमार टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों के रहवास सुधार में काफी मददगार

Chhattisgarh, India
अचानकमार टाईगर रिजर्व में नरवा विकास योजना के तहत भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण वन्यप्राणियों के रहवास सुधार आदि में काफी मद्दगार साबित हो रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में वहां टाईगर रिजर्व में विगत दो वर्षों में 16 हजार 675 विभिन्न संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें से अब तक 13 हजार 424 संरचनाओं का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इनके निर्माण के लिए कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 तथा 2020-21 के अंतर्गत 21 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत है। इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी (बिलासपुर) में वर्ष 2019-20 के तहत दियाबार नाला, मनियारी नाला, जैनघाट नाला, रक्षाछाक नाला तथा सतबहिनया नाला और बेंदरी नाला में 9 करोड़ 72 लाख रूपए की स्वीकृत राशि से 6 ह...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को कैसे सजाना-संवारना है यह क्षेत्र के नागरिक मिलकर तय करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को कैसे सजाना-संवारना है यह क्षेत्र के नागरिक मिलकर तय करें

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नवगठित ‘मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर‘ जिले को कैसे सजाना-संवारना है, यह उस क्षेत्र के नागरिक प्रेम, समन्वय, सहमति और भाई-चारे के साथ मिलकर तय करें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास  में चिरमिरी से पद यात्रा कर रायपुर पहुंचे पदयात्रियों और नागरिकों के प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा कर रहे थे। प्रतिनिधि मण्डल ने नए जिले के गठन और जिले के नाम में चिरमिरी का नाम भी शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल और पाली तानाखार विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, चिरमिरी नगर निगम की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि राज्य सरकार ने इस जिले का गठन कर क्षेत्र की वर्षों पुरानी बहुप्रतिक्षित मा...

मुख्यमंत्री : राम वन गमन पर्यटन परिपथ राज्य की संस्कृति को सहेजने की परियोजना है, सांस्कृतिक संध्या समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा माता कौशल्या की पावन नगरी चंदखुरी में आयोजित सांस्कृतिक संध्या के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। इसकी ख्याति हम सबके प्रयास से देश-विदेश तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ राज्य की संस्कृति को सहेजने की परियोजना है। चंदखुरी में आयोजित इस महोत्सव के मनोरम एवं भक्तिमय वातावरण को देखकर ऐसा लग रहा है कि कौशल्या माता प्रभु श्री राम को अपने गोद में लिए हुए मायके आई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रत्येक क्षेत्र में समृद्ध है। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को खुशहाल बनाने के प्रयास में सरकार जुटी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने...
कवर्धा में 3 दिनों बाद दोनों समुदाय के बीच शांति, इंटरनेट शुरू, भाजपा के नेताओ की गिरफ्तारी की संभावना

कवर्धा में 3 दिनों बाद दोनों समुदाय के बीच शांति, इंटरनेट शुरू, भाजपा के नेताओ की गिरफ्तारी की संभावना

Chhattisgarh, India
पिछले 6 दिनों से हिंसा की आग में सुलग रहा छत्तीसगढ़ का कवर्धा अब शांत है। करीब 117 घंटे से बंद बाजार शनिवार को 4 घंटे के लिए खुले तो रौनक लौट आई। 5 दिनों से बंद इंटरनेट सेवाएं भी शुरू हो गई हैं। इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोग शहर के सबसे पुराने दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे और वहां भगवा तोरण और ध्वज बांधा। झंडे के ही विवाद के चलते जिले में हिंसा भड़की थी। दरअसल, विवाद के बाद रविवार शाम 5 बजे से ही बाजार बंद थे। हालात को देखते हुए जिले में धारा-144 लगाई गई, लेकिन इसके बाद रैली, प्रदर्शन हुआ और फिर हिंसा भड़क उठी। इसके चलते जिले में कर्फ्यू लगाना पड़ा। कवर्धा सहित राजनांदगांव और बेमेतरा की भी इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। इसके बाद शुक्रवार को सब पटरी पर लौटना शुरू हो गया। दोपहर में बाजार खोलने के आदेश जारी हुए और देर रात इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। शनिवार को सरकार के तीन मंत्री कृषि मंत्री रविं...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 10 अक्तूबर को

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 10 अक्तूबर को

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22 वीं कड़ी का प्रसारण 10 अक्टूबर रविवार को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो विषय पर  प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।...
रायपुर : सांस्कृतिक संध्या में रामायण कथा से लोग हुए भावविभोर : राम वन गमन परिपथ समारोह का हुआ आयोजन

रायपुर : सांस्कृतिक संध्या में रामायण कथा से लोग हुए भावविभोर : राम वन गमन परिपथ समारोह का हुआ आयोजन

Chhattisgarh, India
टूरिज्म बोर्ड एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सरगुजा जिले से आयी मानस मंडली ने रामायण कथा के माध्यम से भजन प्रस्तुत कर समां बांधा। राम वन गमन पर्यटन परिपथ समारोह के अंतिम दिवस आज दोपहर में मानस मंडली द्वारा भगवान राम के जीवन से जुड़ी विभिन्न प्रसंगों को भजन के माध्यम से किया। चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान श्री धनुषधारी दास, विष्णु धाम, रामायण मंडली देवगढ़ सरगुजा से उत्तेश्वर मानस मंडली केरजु सरगुजा के श्री मनोहर धु्रवे और लोकेश्वर प्रजापति, रामकृष्ण मंडली सरगुजा द्वारा भगवान श्री राम के जीवन प्रसंग पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गई। मानस मंडली द्वारा राम चरित्र मानस की बाल पाठ, अरण्य काण्ड के दोहा आदि को प्रस्तुत किया गया। सरगुजा अंचल के मानस मंडली कलाकारों द्वारा वाद्य यंत्रों के माध्यम से सुरीली प्रस्तु...
रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉं. डहरिया ने आरंग में किया 2.23 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉं. डहरिया ने आरंग में किया 2.23 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Chhattisgarh, India
नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के नगर पालिका परिषद आरंग के अंतर्गत आज लगभग 2.23 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों में 36 लाख 75 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित भवन अकोली रोड आरंग में साहू समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,  5 लाख 02 हजार रूपए की लागत से अहिरवार समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 19 लाख 80 हजार रूपए की लागत से दीनदयाल कॉलोनी आरंग में शेड चबूतरा निर्माण कार्य और 21 लाख 59 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित भवन ए.एच.पी. आवास के पास अकोली रोड आरंग में मुस्लिम समाज का सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने 79 लाख 32 हजार रूपए की लागत से बैहार चौक से नरसिम्हा पेट्रोल पंप तक, सड़क के दोनों ओर पाथवे निर्माण तथा 60 लाख रूपए की लागत राशि से बैहार चौक से नरसिम्हा पेट्रोल पं...
रायपुर : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के अतिथियों को न्यौता दिया गया

रायपुर : राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के अतिथियों को न्यौता दिया गया

Chhattisgarh, India, Tribal Area News and Welfare
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के अतिथियों को आज छत्तीसगढ़ के विधायक, मंत्री एवं नेतागण ने छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से न्यौता दिया। सभी मान्यगण ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आमंत्रित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित, दादर नगर हवेली एवं दमनदीव के प्रशासक श्री प्रफुल्ल भाई पटेल, त्रिपुरा के संस्कृति मंत्री, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर एवं मुख्य सचिव श्री राम सुभाग सिंह, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज,  मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री जोराम थंगा, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री थिरू एन रंगास्वामी, लद्दाख के उप राज्यपा...