दिनांक : 26-Apr-2024 10:03 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Chhattisgarh

पढ़े छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण खबरे।

रायपुर : स्वदेशी मेला आत्मनिर्भर भारत को साकार करने जैसा: खेल मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर : स्वदेशी मेला आत्मनिर्भर भारत को साकार करने जैसा: खेल मंत्री टंकराम वर्मा

Chhattisgarh, India
राजस्व एवं खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने स्वदेशी मेला के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि यह मेला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने जैसा है। उन्होंने स्वदेशी मेले में राज्य सरकार की विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों तथा स्वदेशी उत्पाद के की बिक्री के लिए स्टालों का अवलोकन किया। गौरतलब है कि स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा राजधानी रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय मैदान में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। स्वदेशी मेले में स्वदेशी उत्पादों का विक्रय भी किया जा रहा है। मेला स्थल में प्रतिदिन विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग परिवार के साथ प्रतिदिन यहां पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे ...
महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र फैसला करेगी और मोदी की गारंटी में शामिल सभी संकल्प को पूरा किया जाएगा : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र फैसला करेगी और मोदी की गारंटी में शामिल सभी संकल्प को पूरा किया जाएगा : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Chhattisgarh, India
उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज  कबीरधाम जिला के ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रदेश की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक वेशभूषा में तैयार यादव समाज के नर्तक दलों द्वारा वाद्य यंत्रों के मधुर धुन से आत्मीय स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को मड़ई-मेला के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं  दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने बड़ौदा कला में सर्वसमाज के सामुदायिक भवन एवं मंच के लिए 15 लाख रुपए, ग्राम सिंगारपुर मे सीसी सड़क के लिए 5 लाख रुपए तथा ग्राम सोनपुर में सीसी सड़क के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों की सभी मांगों को प...
रायपुर : शिक्षा से ही समाज और देश की उन्नति संभव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : शिक्षा से ही समाज और देश की उन्नति संभव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  आज शाम राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में आयोजित मैक कार्निवल वार्षिकोत्सव 2023-24 थीम "संस्कार" में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारत की प्राचीनकाल से ही शिक्षा के क्षेत्र में विश्वगुरु के रूप में विशिष्ट ‌पहचान रही है। यहां पर तक्षशिला, नालंदा जैसे विश्वविद्यालय मौजूद थे, जहां दुनिया भर से लोग ज्ञान प्राप्त करने आते थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। किसी भी देश और व्यक्ति का विकास शिक्षा के बिना नहीं हो सकता है।  कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ...
रायपुर : आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

रायपुर : आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज के बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कंवर समाज के एक छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। मैं कंवर समाज की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यह दायित्व मिलना कंवर समाज के साथ-साथ पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कंवर समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को ‘‘कंवर गौरव’’ सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने टाटीबंध में कंवर समाज के भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरे लिए आज बड़ी खुशी का दिन है। कंवर समाज ने मुझे कंवर ...
रायपुर : जब रामलाल बरेठ चार साल के थे तब महाराजा चक्रधर सिंह ने पहचान ली थी उनकी प्रतिभा

रायपुर : जब रामलाल बरेठ चार साल के थे तब महाराजा चक्रधर सिंह ने पहचान ली थी उनकी प्रतिभा

Chhattisgarh, India
प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चयनित रायगढ़ घराने के कत्थक नर्तक श्री रामलाल बरेठ जब केवल 4 साल के थे तभी महाराजा चक्रधर सिंह ने उनमें छिपी नृत्य की प्रतिभा पहचान ली थी। उन्होंने उनके पिता और इतने ही प्रतिभाशाली कत्थक कलाकार श्री कीर्तनराम से कहा कि इसके कत्थक की प्रशिक्षण की व्यवस्था मैं अपनी देखरेख में करूंगा। उन्होंने देश भर के जाने-माने कलाकारों से श्री बरेठ का प्रशिक्षण कराया। महाराजा चक्रधर सिंह ने उन पर जो भरोसा दिखाया, उसे श्री बरेठ ने पूरा किया। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से लेकर पद्मश्री तक का सफर तय कर उन्होंने रायगढ़ घराने को नई ऊंचाई दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें आज राज्य अतिथि गृह पहुना में आमंत्रित किया। श्री साय ने कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने रायगढ़ की कला परंपराओं के बारे में काफी कहानियां सुनी हैं और मह...
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 जनवरी को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 28 जनवरी को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 जनवरी को सुबह 9.30 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर से प्रस्थान कर सुबह 9.40 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पीछे ग्राम सेड़ीखेड़ी पहुंचेंगे और वहां सुबह 9.45 बजे से आयोजित राधास्वामी सत्संग ब्यास के वार्षिक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात सुबह 10.40 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर से दोपहर 1.50 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित कंवर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 4 बजे कचहरी चौक के निकट राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक व...
उसलापुर-बिलासपुर के बीच रेल फ्लाईओवर का काम पूरा : विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

उसलापुर-बिलासपुर के बीच रेल फ्लाईओवर का काम पूरा : विकास की पटरी पर सरपट दौड़ता छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
बिलासपुर रेलवे फ्लाईओवर के प्रारम्भ होने से कटनी की दिशा में चलने वाली गाड़ियां मुंबई-हावड़ा मार्ग पर निर्बाध दौड़ सकेंगी। इस फ्लाईओवर के पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। उसलापुर-बिलासपुर के बीच रेल फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है और इसे शुरू कर दिया गया है। इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन जल्द शुरू किया जाएगा। इसे लेकर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क में यह महत्वपूर्ण क्षमता जोड़ेगा। वहीं इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रेलमंत्री का आभार जताया है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से बिलासपुर यार्ड में ट्रेनों के क्रॉस होने की बड़ी परेशानी भी पूरी तरह से...
रायपुर : उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीय निवासियों को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीय निवासियों को दें प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh, India
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योगों की सतत उन्नति और विकास हो। आप सभी का व्यवसाय खूब फले-फूले और तरक्की करे। अपने उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दें। वे आज पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर के सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 64वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर स्वागत और अभिवादन किया गया तथा उन्हें प्रभु श्री राम की प्रतिमा भेंट की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 12 लाख व्यापारी हैं और राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में उद्योगों का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। यहां की धरती उर्वर है और किसान मेहनतकश हैं।...
रायपुर : मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए दूरभाष और ईमेल पर लिया जा सकता है समय

रायपुर : मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए दूरभाष और ईमेल पर लिया जा सकता है समय

Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय (पहुना) में मुलाकात के लिए दूरभाष और ईमेल पर समय लिया जा सकता है। आगंतुकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री निवास कार्यालय द्वारा दो मोबाइल नंबर 7024529444, 7024826444 तथा दूरभाष नम्बर 0771-2331001 जारी किया गया है। इसके अलावा ईमेल के पते cgcmo2023@gmail.com पर पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय लिया जा सकता है।...
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पदक अलंकरण से सम्मानित पुलिस अधिकारियों से की भेंट

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पदक अलंकरण से सम्मानित पुलिस अधिकारियों से की भेंट

Chhattisgarh, India
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गणतंत्र दिवस की संध्या पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पदक अलंकरण प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों से भेंट कर उनके शौर्य और पराक्रम की सराहना की। इस दौरान पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक, सराहनीय सुधार सेवा पदक प्राप्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पदक प्राप्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके सुरक्षा की दृष्टि से अति संवेदनशील है और यहां की चुनौतियां भी मैदानी क्षेत्रों से अलग है। आप सभी ने सेवा के दौरान आई कठिनाईयों से डट कर मुक...