
हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक श्री चंदन कश्यप ने आज यहां नारायणपुर जिला मुख्यालय में न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु 26 नग आवास गृह निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, संगठन पदाधिकारी श्री रजनू नेताम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
2 करोड़ 87 लाख 53 की लागत से होगा निर्माण
जिला मुख्यालय पर न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु निर्मित होने वाले आवासों के लिए कुल 2 करोड़ 87 लाख 53 हजार रूपये की लागत आयेगी। इस राशि से विभिन्न प्रकार के कुल 26 नग आवास तैयार किये जायेंगे। इनमें 1 नग जी टाईप, 15 नग एच टाईप एवं 10 नग आई टाईप आवास गृहों का निर्माण किया जायेगा। इन आवासों के निर्माण पूर्ण होने पर न्यायालयीन कर्मचारियों को आवास की सुविधा उपलब्ध होगी।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh27/09/2023मुख्यमंत्री बघेल ने किया निर्भया कमांड और कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ
Chhattisgarh27/09/2023मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में नवनिर्मित छत्तीसगढ़ निवास का किया वर्चुअल शुभारंभ
Bilaspur25/09/2023गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट समूह की महिलाओं ने गिफ्ट किया राहुल गांधी को
Chhattisgarh22/09/2023दसवीं पास 83 युवतियों को साॅफ्टवेयर इंजीनियर की निःशुल्क ट्रेनिंग