दिनांक : 25-Apr-2024 07:28 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए अभी और इंतजार: केरल में दे दी दस्तक, 22 जून तक बस्तर आने की संभावना

09/06/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक सप्ताह देरी से केरल के तट पर दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून के पहुंचने में 12 से 15 दिनों का समय लग सकता है, हालांकि अच्छी बात ये है कि इस बार मानसून की एंट्री के बाद अच्छी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 22 जून को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग से मानसून की छत्तीसगढ़ में एंट्री हो सकती है, वहीं 24 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को पहुंच जाता है और 8 से 16 जून के बीच बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचता है। इस बार केरल में ही इसके पहुंचने में 8 दिन की देरी हुई है। इसलिए बस्तर और रायपुर तक पहुंचने में समय लगेगा लेकिन 30 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मॉनसून की दस्तक के लिए अभी इंतजार करना होगा। अगर 8 दिन की देरी के हिसाब से देखें तो बस्तर में 21 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। चंद्रा ने बताया कि केरल में मानसून की दस्तक हो चुकी है और आने वाले दिनों छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि ये प्री-मानसून की फुहारें होंगी।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।