दिनांक : 13-Apr-2024 01:20 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

टैग: rain

छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए अभी और इंतजार: केरल में दे दी दस्तक, 22 जून तक बस्तर आने की संभावना

छत्तीसगढ़ में मानसून के लिए अभी और इंतजार: केरल में दे दी दस्तक, 22 जून तक बस्तर आने की संभावना

Chhattisgarh
दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक सप्ताह देरी से केरल के तट पर दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में भी इस बार मानसून के पहुंचने में 12 से 15 दिनों का समय लग सकता है, हालांकि अच्छी बात ये है कि इस बार मानसून की एंट्री के बाद अच्छी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 22 जून को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग से मानसून की छत्तीसगढ़ में एंट्री हो सकती है, वहीं 24 जून तक रायपुर पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर भारत में दक्षिण पश्चिम मानसून 1 जून को पहुंच जाता है और 8 से 16 जून के बीच बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचता है। इस बार केरल में ही इसके पहुंचने में 8 दिन की देरी हुई है। इसलिए बस्तर और रायपुर तक पहुंचने में समय लगेगा लेकिन 30 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मॉनसून की दस्तक के लिए अभी इं...
31 के बाद बढ़ेगी ठंड:छत्तीसगढ़ में आज से छंट जाएंगे बादल, प्रदेश के कई हिस्सों में ओले के साथ जोरदार बारिश, 9 डिग्री गिरा तापमान

31 के बाद बढ़ेगी ठंड:छत्तीसगढ़ में आज से छंट जाएंगे बादल, प्रदेश के कई हिस्सों में ओले के साथ जोरदार बारिश, 9 डिग्री गिरा तापमान

Chhattisgarh
रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के मैदानी इलाकों में बुधवार को सुबह से शाम तक जोरदार बारिश हुई है। राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे में 7 सेमी से ज्यादा पानी बरस गया। अधिकांश हिस्से में बारिश के साथ धुंध रही और सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। बारिश द्रोणिका के कारण हुई, जिसका असर बुधवार को शाम से कुछ कम हुआ है। इस वजह से गुरुवार को अधिकांश जगह बादल छंट जाएंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार रात जहां भी आसमान साफ होगा, तापमान में कुछ कमी अाएगी। रात में अच्छी ठंड 31 दिसंबर या इसके बाद से ही पड़ेगी। प्रदेश में बारिश-ओलों का सिलसिला मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ और मध्य क्षेत्र के मैदानों में बुधवार को देर शाम तक चला। रायपुर के अलावा महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, कवर्धा और बिलासपुर के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में 3 से 7 सेमी तक पानी बरसा। इससे प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान...