
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में अब शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सीधी भर्ती शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही लगभग 26 वर्षों से शिक्षकों की सीधी भर्ती की बंद प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग में वर्ष 1994 के पश्चात् सीधी भर्ती बंद थी। शासन से अनुमति मिलने के 3 दिवस के भीतर ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में 3 हजार 177 व्याख्याताओं के पद भरे जाएंगे। इन व्याख्याताओं की भर्ती से स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन का कार्य सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी और शिक्षा गुणवत्ता बेहतर होगी। जिसका लाभ स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी विषयों के शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी हो जाएंगे। चयनित व्याख्याता 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने नवनियुक्त व्याख्याताओं को बधाई देते हुए उनसे अपनी जिम्मेदारियों और दायित्यों का निष्ठा से निर्वहन करने का आव्हान किया है।
Author Profile

- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh02/10/2023शेष लेख : छत्तीसगढ़ में महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Chhattisgarh02/10/2023मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया नमन
Chhattisgarh01/10/2023विशेष लेख : 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जन्म दिवस : ग्राम स्वराज की अवधारणा के साथ न्याय के पथ पर बढ़ता छत्तीसगढ़
Chhattisgarh01/10/2023अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: मुख्यमंत्री बघेल पहुंचे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह