दिनांक : 27-Apr-2024 12:46 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Mahasamund

महासमुंद : विशेष लेख : स्कूली शिक्षा में आ रहा बदलाव, स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा हेतु बत्तख पालन की हुई शुरूआत

महासमुंद : विशेष लेख : स्कूली शिक्षा में आ रहा बदलाव, स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ व्यवसायिक शिक्षा हेतु बत्तख पालन की हुई शुरूआत

Mahasamund, Vishesh Lekh
छत्तीसगढ़ में विगत वर्षों में स्कूली शिक्षा में व्यापक बदलाव आने लगा है। वहीं सरकारी स्कूलों की छबि को और बेहतर तथा इसे असरकारी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभिभावकों के इच्छानुसार सरकारी स्कूलों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसके साथ ही चालू शिक्षा सत्र से बस्ता विहीन स्कूल का प्रयोग भी शुरू हुआ है। इस दिन बिना स्कूल बैग के स्कूल पहुंचे बच्चों को स्थानीय कारीगरों, मजदूरों, व्यवसायियों के काम दिखाने की व्यवस्था है। विभाग द्वारा बच्चों की उपस्थिति पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सुघ्घर पढ़वईया योजना अंतर्गत महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखण्ड के शहरी पांच विद्यालयों प्राथमिक शाला झिलमिला, लक्ष्मीपुर, बोडेसरा, लमकेनी और कसडोल स्कूल का चयन हुआ है। इस योजनांतर्गत चयनित प्राथमिक शाला झिलमिला स्कूल में अभिनव पहल की गई है। इस स्कूल ...
विशेष आलेख : इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है ज़िला महासमुंद

विशेष आलेख : इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है ज़िला महासमुंद

Chhattisgarh, Mahasamund
इलेक्ट्रिक वाहन को राज्य शासन द्वारा लगातार  बढ़ावा दिया जा रहा है। यह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की प्राथमिकता में शामिल है। वर्तमान दौर में परिवहन आधुनिक जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, लेकिन पारंपरिक वाहन, इंजन तेजी से पुराने होते जा रहे है। पेट्रोल या डीजल वाहन अत्यधिक प्रदूषण फैला रहे है और निकट समय में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन जगह ले लेंगे। फुली इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर्यावरण के लिए काफी बेहतर हैं। इलेक्ट्रिक वाहन हर घर में अपनी जगह बनायेंगे और आप इसका हिस्सा बन सकते हैं। निकट समय में आपका भी अगला वाहन इलेक्ट्रिक होगा। राज्य सरकार आम जनता को इलेक्ट्रिक वाहनों के लाभों के बारे में विभिन्न प्रचार माध्यमों से बता रही है। ज़िला परिवहन अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार महासमुंद ज़िले में बीते 28 फ़रवरी तक कुल 439 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें 271 मोटरसाइकिल, 153 मोपेट, 1 थ...
विशेष लेख : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ का सिरपुर ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के कारण है आकर्षण का केंद्र

विशेष लेख : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छत्तीसगढ़ का सिरपुर ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के कारण है आकर्षण का केंद्र

Chhattisgarh, Mahasamund, Tourism
ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर आज भी यहाँ का दर्शनीय स्थान उत्खनन में यहाँ पर पाए गए हैं प्राचीन बौद्ध मठ सिरपुर महोत्सव में दिखती है कला व संस्कृति की अनोखी झलक रायपुर 06 फरवरी 2023 सिरपुर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है यह एक विशाल नगर हुआ करता था तथा यह दक्षिण कोशल की राजधानी थी। सोमवंशी नरेशों ने यहाँ पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर आज भी यहाँ का दर्शनीय स्थान है। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाये गये हैं। अंतराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सिरपुर अपनी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता के कारण आकर्षण का केंद्र हैं। यह पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक एंव वास्तुकौशल की कला ...
सिरपुर महोत्सवः तीन दिन रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिरपुर महोत्सवः तीन दिन रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Chhattisgarh, Mahasamund
सिरपुर महोत्सव 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। तीनों दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। सिरपुर महोत्सव में तीन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शुभारम्भ छत्तीसगढ़ खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 5 फरवरी शाम को करेंगे। सिरपुर महोत्सव में तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जो इस प्रकार है। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 12ः30 बजे से शुरू होकर रात्रि 10ः00 बजे तक होंगे। रविवार 5 फरवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम इस प्रकार है। दोपहर 12.30 बजे से 01.00 तक दिनेश साहू एवं साथी भोरिंग महासमुन्द द्वारा छत्तीसगढ़ लोक गीत, दोपहर 01.00 बजे से 01.30 तक छत्तीसगढ़ संस्कृति व परम्परा नृत्य नाटिका एकलव्य आवासी आदर्श विद्यालय भोरिंग महासमुन्द द्वारा नृत्य नाटिका, दोपहर 01.30 बजे से 02.30 तक रंजीत चक्रधारी नाचा गम्मत पार्टी सरायपाली द्वारा कोमाखान नाचा...
विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में सिरपुर महोत्सव का है विशेष महत्व

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में सिरपुर महोत्सव का है विशेष महत्व

Chhattisgarh, Mahasamund
छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में महोत्सव व मड़ई-मेला का आयोजन  ख़ास पर्व व तिथियों में किया जाता है। लेकिन सिरपुर महोत्सव का भी विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष यह महोत्सव महानदी तट पर माघ पूर्णिमा के दिन से शुरू होता है। तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 5 से 7 फ़रवरी 2023 तक आयोजित होगा। आस-पास गांव के लोग भोर के समय महानदी में स्नान कर गंधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते है। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत 5 फ़रवरी को करेंगे। समापन 7 फ़रवरी को होगा। महोत्सव के तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों और विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी, स्व-सहायता समूहों द्वारा स्टॉल में बिक्री हेतु सजेंगे। वहीं बच्चों के लिए झूले-सर्कस अन्य रोमांचक गतिविधियां देखने मिलत...
विशेष लेख : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजनाः साढ़े 9 माह में 2 लाख 60 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं इलाज किया गया

विशेष लेख : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजनाः साढ़े 9 माह में 2 लाख 60 हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच एवं इलाज किया गया

Chhattisgarh, Mahasamund
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तहत महासमुन्द सहित विकासखण्ड बागबाहरा, बसना, सरायपाली और पिथौरा में हर हफ्ते लगने वाली हाट-बाजार में क्लिनिक स्वास्थ्य शिविर में जांच और इलाज की सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। वहीं मरीजों को त्वरित रूप से आधारभूत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है। जिले 1 अप्रैल 2022 से 16 जनवरी 2023 तक (साढ़े 9 माह में) 84 हाट बाजारों में 3159 चिकित्सक दल की टीम गयी। 2 लाख 60 हजार 559 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको दवाईयां दी गयी। इस योजना से ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ हो इसके लिए समय-समय पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर नुक्कड़ नाटक/कलाजत्था के माध्यम से स्थानीय भाषाओं में शिविर के बारे में लोगों को जानकारी देकर जन जागरूकता निर्मित की जाती है। कोरोना काल के चलते चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मी इस महामारी से लोगों क...
महासमुंद  : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू

महासमुंद : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू

Chhattisgarh, Mahasamund
महासमुंद जिले के युवाओं के लिए आगामी माह से घरेलू विद्युत उपकरण, दोपहिया वाहन मरम्मत, एसी फ्रिज रिपेयरिंग, सेल फोन रिपेयर एंड सर्विस, सी.सी. टीवी इंस्टॉलेशन और मुर्गी पालन प्रशिक्षण पंजीयन शुरू किया जा रहा है। पंजीयन पूरा होने पर जल्द प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित होगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा (आरसेटी) श्री संदीप प्रकाश ने बताया कि जो प्रतिभागी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे संस्थान में पहुंचकर अपना पंजीयन निःशुल्क करा सकते हैं। प्रशिक्षण पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की तीन फोटो, दस्तावेज साथ लाएं। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण की जानकारी नीचे दिए गए नंबरों पर प्रातः 10ः00 बजे से 6ः00 बजे तक कर सकते है। इनमें का...
महासमुंद : पटेवा में खोला जाएगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी

महासमुंद : पटेवा में खोला जाएगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी करोड़ों की मंजूरी

Mahasamund
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि पटेवा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री को गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। यादव समाज की ओर से गोधन न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। गायत्री परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से रेलवे ओवरब्रिज का नामकरण श्रीराम सेतु करने का अनुरोध किया। जैन समाज ने महासमुंद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल ने म...
महासमुंद : हमारी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कर रही लगातार कार्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

महासमुंद : हमारी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कर रही लगातार कार्य : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Mahasamund
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम कें पश्चात महासमुंद जिले में स्वीकृत नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद सत्र 2022-2023 एमबीबीएस अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद के लिए शाम को स्थानीय मंगल भवन पहुंचे। ज्ञात है यहां महासमुंद में वर्ष 2021 में कॉलेज की स्थापना हुई। यहां स्वीकृत 125 सीटर महाविद्यालय में वर्तमान में 119 छात्र-छात्रों का पहला बैच एम.बी.बी.एस. में अध्ययन कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सब इस कॉलेज के पहले बैच का छात्र बन गए हैं। आपकी जिम्मेदारी समाज के लिए महत्वपूर्ण है। जब कोई भी जीवन और मृत्यु के बीच झूलता है तो डॉक्टर ही महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जीवनरक्षक के रूप में खड़ा रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थ...
महासमुंद भेट मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महासमुंद विधानसभा के ग्राम शेर में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं

महासमुंद भेट मुलाकात : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महासमुंद विधानसभा के ग्राम शेर में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई घोषणाएं

Mahasamund
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम शेर में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जिनमें ग्राम शेर में विद्युत उप केन्द्र की स्थापना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, हायर सेकेंडरी स्कूल के लिये भवन का निर्माण, महासमुंद में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की स्थापना, महासमुंद में स्वामी आत्मानंद स्कूल जाने हेतु रोड़ निर्माण, महासमुंद में एथलेटिक और फुटबाल ग्राउण्ड का निर्माण और जामली से सिरगिडी तक डामरीकरण (3 कि.मी) सड़क निर्माण शामिल हैं। किसानों को कृषि उपजों का मिल रहा सर्वाधिक मूल्य मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद विधानसभा के  शेर गांव भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार लोगों के विश्वास के साथ आई है, हमने शपथ लेते ही पहले फ़ैसले में किसानों का ऋण माफ़ किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी ने हमे...