दिनांक : 03-May-2024 11:22 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

भाजपा का मिशन 2023: राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ धरमलाल, विष्णु देव को मिली जगह

09/07/2023 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 लॉन्च कर दिया है। इसके लिए लगातार केंद्रीय नेताओं के दौरे हो रहे हैं। अमित शाह के बाद खुद पीएम मोदी रायपुर पहुंचे। अब पार्टी ने राज्य के दो नेताओं को केंद्र में स्थान दिया है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।  जिसके अनुसार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और विष्णु देव साय को केंद्रीय कार्य समिती में स्थान दिया गया है। अब सियासी गलियों में इस कदम के पीछे के कारण पर चर्चा होने लगी है।

जेपी नड्डा ने किया फेरबदल

भाजपा सुप्रीमों जगत प्रकाश नड्डा (JP Ndda) ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में फेरबदल किया। इस संबंध में नई सूची भी जारी की गई है. जिसमें छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ नेता धरम लाल कौशिक और विष्णु देव साय को स्थान दिया गया है। माना जा रहा है ऐसा बीजेपी ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण किया है। क्योंकि पार्टी किसी भी तरह यहां कंप्रो करने के मूड में नहीं है।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।