दिनांक : 25-Jul-2024 10:14 PM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

भाजपा की राष्ट्रहित की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल 

28/04/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

भाजपा की राष्ट्रहित की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। रविवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल की जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाजपा का दामन थामा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रफुल्ल साहू के नेतृत्व में 200 से ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब ने सभी का भाजपा में स्वागत किया। इससे पहले पलौद सरपंच गोविंद साहू, पूर्व सरपंच शारदा देवी चंद्राकर, बकरिया साहू समेत 50 से ज्यादा लोग जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा में शामिल हुए।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।