दिनांक : 27-Jul-2024 09:19 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

बृजमोहन ने आरंग विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

28/04/2024 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh, Raipur    

रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंदिर हसौद मंडल, आरंग मंडल और समोदा मंडल के पलौद, लाखौली, रसनी, बैहरा, अमेठी, गुल्लू, रानी सागर, बनरसी, कोसरंगी, चोरभट्ठी, तुलसी, कुसमुंद, समोदा और चपरीद गांव की जनता से राष्ट्रहित में भाजपा को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सनम जांगड़े, मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा, आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, समोदा मंडल अध्यक्ष नंदकुमार साहू समेत युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।