![diamond-photo](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2021/02/diamond-photo.jpg?fit=640%2C360&ssl=1)
गरियाबंद. 221 नग हीरा के साथ छुरा पुलिस ने आरोपी अरविंद प्रधान को गिरफ्तार किया है। जिले में हीरे के मामले में अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। हीरे की कीमत 22 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी को छुरा रोड पर टेड़गीनाला ग्राम मोंगरा के पास कोमाखान रोड की तरफ से बाइक से आते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के मुताबिक उसने हीरे प्रतिबंधित क्षेत्र पायलीखंड से जुटाए थे। थाना छुरा निरीक्षक संतोष भूआर्य को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध रूप से हीरा लेकर महासमुंद जिले के बागबाहरा टुहलू होते हुए मोंगरा चरोदा की ओर आ रहा है। इसी दौरान कार्रवाई की गई।
सूचना मिलते ही एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम ने कोमाखान छुरा रोड पर टेड़गीनाला ग्राम मोंगरा के पास घेराबंदी कर आरोपी से पूछताछ की और तलाशी के दौरान अरविंद प्रधान पिता धनुर्जय प्रधान के पास 221 नग हीरे बरामद किए गए। हीरे की 22 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी की बाइक, मोबाइल एवं नगदी रकम 1500 रुपए भी जब्त कर लिए गए हैं। आरोपी अरविंद प्रधान को न्यायिक रिमांड पर गरियाबंद जेल भेज दिया गया है।
Author Profile
![Priyanka (Media Desk)](https://i0.wp.com/www.gondwanaexpress.com/wp-content/uploads/2022/10/priyanka-2-e1665368415399.jpg?resize=150%2C150&ssl=1)
- प्रियंका (Media Desk)
- "जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।
Latest entries
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री
Chhattisgarh25/07/2024रायपुर : 70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन
Chhattisgarh24/07/2024एक पेड़ मां के नाम: विधानसभा आवासीय परिसर में 25 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
Chhattisgarh24/07/2024रायपुर : मुख्यमंत्री ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात