दिनांक : 03-May-2024 06:14 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

29/05/2021 posted by Priyanka (Media Desk) Chhattisgarh    

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सिंचाई मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. नायक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

डॉ. शक्राजीत नायक का रायपुर के एक निजी अस्पताल में दुखद निधन हो गया। वे रायगढ़ के विधायक श्री प्रकाश नायक के पिता थे।

Author Profile

Priyanka (Media Desk)
Priyanka (Media Desk)प्रियंका (Media Desk)
"जय जोहार" आशा करती हूँ हमारा प्रयास "गोंडवाना एक्सप्रेस" आदिवासी समाज के विकास और विश्व प्रचार-प्रसार में क्रांति लाएगा, इंटरनेट के माध्यम से अमेरिका, यूरोप आदि देशो के लोग और हमारे भारत की नवनीतम खबरे, हमारे खान-पान, लोक नृत्य-गीत, कला और संस्कृति आदि के बारे में जानेगे और भारत की विभन्न जगहों के साथ साथ आदिवासी अंचलो का भी प्रवास करने अवश्य आएंगे।