दिनांक : 26-Apr-2024 11:50 AM
Follow us : Youtube | Facebook | Twitter
Shadow

Dantewada

रीता मंडावी के हौसले को सलाम, नक्सलियों से बेखौफ, बखूबी निभा रही सरपंच की जिम्मेदारी

रीता मंडावी के हौसले को सलाम, नक्सलियों से बेखौफ, बखूबी निभा रही सरपंच की जिम्मेदारी

Chhattisgarh, Dantewada, India, Tribal Area News and Welfare
धुर नक्सली क्षेत्र की एक सामान्य सी दिखने वाली महिला रीता मंडावी के हौसल को लोग सलाम कर रहे हैं। नक्सली हिंसा में पति को खोने के बाद भी वे न केवल अपने परिवार को संभाल रही है बल्कि वह एक सरपंच की भूमिका भी मजबूती से निभा रही है। मुरिया जनजाति से तालुक रखने वाली रीता मंडावी सरपंच का मानदेय भी गांव के लोगों के लिए खर्च कर देती हैं। पति के जाने के बाद रीता को बस एक ही बात की चिंता थी कि उसके बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी लेकिन अब मुख्यमंत्री से मिली मदद से रीता की ये चिंता भी दूर हो गई है जिससे वो पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कुटरू क्षेत्र के अपने प्रवास के दौरान नक्सली हिंसा की पीड़ित रीता मंडावी को 5 लाख रूपए कि आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री के हाथों सहायता राशि मिलने के बाद रीता मंडावी का कहना है कि वो इन पैस...
झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम आमाकड़ा में झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में शामिल हुए। स्थानीय संस्कृति, परंपरा, लोकगीतों और लोकनृत्यों को संरक्षित करने के लिए इस उत्सव का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री ने उत्सव को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। स्थानीय लोगों ने महुआ फूलों की माला तथा सिर पर मोर पंख व गमछा बांधकर मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज आमाकड़ा में साल वृक्षों के बीच सजे मंच पर झलमलको लया-लयोर गोटुल रच्चा उत्सव में कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कोयलीबेड़ा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की भी घोषणा की। उन्होंने स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए अंतागढ़ क्षेत्र में 10 गोटुल और 10 देवगुड़ी निर्माण की भी घोषणा की। https://y...
सदियों से अबूझ रहा माड़ क्षेत्र अब तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री बघेल

सदियों से अबूझ रहा माड़ क्षेत्र अब तेजी से बढ़ रहा आगे : मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर को प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर बताते हुए कहा कि यह अंचल वर्षों से पिछड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछले साढ़े तीन वर्षों में किए गए कार्यों से इस अंचल में बदलाव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सदियों से अबूझ रहा यह अंचल भी अब विकास की राह में तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है और इस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य को देखकर सबसे अधिक खुशी होती है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लोगों को मसाहती पट्टा देने का परिणाम है कि वे अब खेतों के समतलीकरण और सोलर पंप के साथ ही आधुनिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। शासन की योजनाओं का भी उन्हें लाभ मिल रहा है। अबूझमाड़ियों के जीवन में आ रहा यह बदलाव उनके जीवन के सबसे अधिक खुशनुमा क्षणों में एक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम में जिले के विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नारायणपुर मैदान परिसर में...
जहां नक्सलियों ने किए थे सीरियल ब्लास्ट, वहीं अफसरों की जनचौपाल, कहा- सड़क निर्माण में सहयोग करे

जहां नक्सलियों ने किए थे सीरियल ब्लास्ट, वहीं अफसरों की जनचौपाल, कहा- सड़क निर्माण में सहयोग करे

Chhattisgarh, Dantewada
छतीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के एक धुर नक्सल प्रभावित गांव में कलेक्टर और SP ने पहली बार जनचौपाल लगाई। इलाके के ग्रामीणों को सड़क निर्माण काम में सहयोग करने को कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि इलाके में सड़क बनेगी तो गांव का विकास करेंगे। ग्रामीणों को सारी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी। सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि यह वही गांव है जहां कुछ दिन पहले माओवादियों ने 2 सीरियल IED ब्लास्ट किया। IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल हुए थे। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और SP सदानंद कुमार नक्सल प्रभावित गांव कुरूषनार पहुंचे। पहले इलाके के ग्रामीणों की समस्या सुनी। उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि गांव के विकास के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है। किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब वहां सड़क उपलब्ध हो। आप सभी जिला प्रशासन जो सड़क निर्माण करवा रही ...
सलवा जुडूम के दौरान सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा से विस्थापित होकर तेलंगाना-आंध्रप्रदेश गए लोग यदि वापस लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है : मुख्यमंत्री बघेल

सलवा जुडूम के दौरान सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा से विस्थापित होकर तेलंगाना-आंध्रप्रदेश गए लोग यदि वापस लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है : मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सलवा जुडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा से विस्थापित कर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश गए छत्तीसगढ़ के लोग यदि वापस आना चाहते हैं, तो राज्य सरकार उनका दिल से स्वागत करने को तैयार है। कार्ययोजना बनाकर उनके पुनर्वास के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में तेलंगाना से आए छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। इस प्रातिनिधि मंडल में शामिल लोग सलवा जुडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले से विस्थापित हो कर तेलंगाना चले गए थे। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ राज्य अनसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उनसे किसी उपयुक्त स्थान में बसने और कृषि के लिए जमीन उपलब...
आदिवासियों को जमीनी हक दिलाने का किया जा रहा है लगातार प्रयास : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

आदिवासियों को जमीनी हक दिलाने का किया जा रहा है लगातार प्रयास : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Chhattisgarh, Dantewada, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर प्रवास के दौरान रविवार को आदिवासी समाज के प्रमुखों से आदिवासी वर्ग हेतु संचालित योजनाओं एवं भविष्य के रणनीति पर सार्थक चर्चा की। मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी वर्ग के समाज प्रमुखों से उनके समाज के कल्याण से जुड़ी समस्याओं को स्थानीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि को अवगत कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को प्राथमिकता एवं गंभीरता के साथ समस्या के निराकरण करने हेतु निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्थानीय आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन कार्य हेतु ग्राम आसना में स्थापित किये गये ‘‘बस्तर अकादमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिट्रेचर’’ के संचालन में समाज प्रमुखों की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा आदिवासी वर्ग के कल्याण हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज 1242 प्रकरणों को वापस...
मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से की बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी की पूजा

मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से की बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी की पूजा

Dantewada
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर दन्तेवाड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर हिन्दू नवर्ष और चौत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंदिर के अर्चकों ने विधि पूर्वक पूजा अनुष्ठान कराया। माता रानी के आशीर्वाद से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सदैव सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे इसकी कामना की। साथ ही प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो। सीएम ने ज्योति कलश के दर्शन किये। मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा प्रसाद के रूप में तैयार किए गए महुआ लड्डू का स्वाद सीएम ने लिया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं सेवादारों के पास जाकर भोजन परोसा। सेवादारों को धोती, कुर्ता, गमछा व प्रत्येक को 11 सौ रूपये भेंट की। मुख्यमंत्री ने चंद्रखुरी के तर्ज पर ज्योति कलश भवन बनाने की बात की। इस मौके पर पुजारी विजेन्द्र नाथ ठाकुर ने स...
देवस्थल आस्था के केंद्र के साथ-साथ सांस्कृतिक गौरव : मुख्यमंत्री बघेल

देवस्थल आस्था के केंद्र के साथ-साथ सांस्कृतिक गौरव : मुख्यमंत्री बघेल

Chhattisgarh, Dantewada, Tribal Area News and Welfare
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कदम-कदम पर स्थापित अनेकों शक्तिपीठों और मंदिरों कों आस्था का केंद्र के साथ सांस्कृतिक गौरव बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के सातों जिलों के गांव-गांव में ऐसे अत्यंत प्राचीन मंदिर, प्राचीन प्रतिमाएं और प्राचीन परंपराएं बिखरी पड़ी है। इन प्राचीन वैभव को हमारे सिरहा, गुनिया, बैगा लोगों ने सहेज कर रखा है। वे सही मायने में हमारे सांस्कृतिक दूत हैं। उन्हीं के माध्यम से पुरखों का ज्ञान पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रहा है। बस्तर की संस्कृति को सहेजना और संवारना है तो हमें सिरहा-गुनिया-बैगा-मांझी के ज्ञान को सहेजना होगा। गांव में देवस्थलों से जुड़े आठ पहरिया और बाजा मोहरिया की पंरपराओं का संरक्षण करना जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज बस्तर विकासखण्ड मुख्यालय के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा गुनिया सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने...
मुख्यमंत्री ने बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

Chhattisgarh, Dantewada
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर प्रवास के दौरान बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा-गुनिया सम्मेलन में 70 करोड़ रुपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 34 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के 11 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान किया तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यहां 151 नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया।   मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां लगभग 3 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से कचनार से चोलनार तक निर्मित 4.9 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से पाहुरबेल से उड़ियापाल तक निर्मित 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से मंगनार से तोंगकोेंगेरा तक डामरीकृ...
बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर : पूना माड़ाकाल सेल की स्थापना से रोजगार के नए अवसर

बदलता दन्तेवाड़ाः नई तस्वीर : पूना माड़ाकाल सेल की स्थापना से रोजगार के नए अवसर

Chhattisgarh, Dantewada
प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी स्तर पर अपना जीवनयापन करने के लिए जीविकोपार्जन का साधन चुनना पड़ता है। जिले मे पूना माड़ाकाल सेल के तहत स्वरोजगार तथा रोजगार के अनगिनत अवसर प्रदान किये जा रहे है। जो कि जिले के परिप्रेक्ष्य में स्वरोजगार स्थापित करने एवं बेरोजगारी दूर करने का अति उत्तम विकल्प है ईससे जिले की उन्नति भी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों की सामाजिक आर्थिक दशा को सुधारने के लिए विशेष रूप से कार्य किये जा रहे है। ऐसे ही जिले के समस्त विकासखण्डों पर गठित पूना माड़ाकाल सेल के तहत बेरोजगारों को सतत् आजीविका के साधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिससे वे सामाजिक विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सके। रोजगार की शुरुवात के लिए जहां लोगों के लिए उनका आर्थिक रूप से मजबूत न होना एक बड़ी बाधा बनी रहती है, जिसके चलते वे अपने सपने को साकार करने में असमर्थ होते हैं। कलेक्टर श...